थामा की ओपनिंग देखकर खुशी से झूमे आयुष्मान खुराना, बोले- 'लाइफ की पहली दिवाली रिलीज है..."

Ayushmann Khuranna React on Thama First Day Collection: आयुष्मान खुराना-रश्मिका मंदाना की फिल्म दर्शकों को पसंद आ रही है। पहले ही दिन फिल्म ने बंपर ओपनिंग की। अब आयुष्मान खुराना ने अपनी पहली दिवाली रिलीज मूवी पर रिएक्ट किया है। वह खुद को लकी मानते हैं कि उनकी फिल्म दिवाली पर रिलीज हुई।

Ayushmann Khuranna React on Thama First Day Collection: बॉलीवुड स्टार आयुष्मान खुराना की फिल्म 'थामा' सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। फैंस इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। कल, मंगलवार को फिल्म ने थिएटर में दस्तक दी और छा गई। फिल्म ने पहले दिन शानदार ओपनिंग की है। जिसके बाद दर्शक फिल्म को पसंद भी कर रहे हैं। थामा को आयुष्मान खुराना की हाईएस्ट ओपनिंग मूवी कहा जा रहा है। पहले दिन फिल्म को मिले इतने प्यार पर आयुष्मान बेहद खुश हैं। उन्होंने मीडिया से बात करते हुए बताया कि उन्हें कैसा महसूस हो रहा है।

Ayushmann Khuranna React on Thama First Day Collection:

Image Source: Zoom

थामा को बड़ी ओपनिंग मिलने के बाद, आयुष्मान ने एक बयान में कहा, "मैं एक एंटरटेनर हूँ, इसलिए दिवाली की छुट्टियों में लोगों को थामा और मेरी एक्टिंग को पसंद करते देखकर मुझे बहुत खुशी हो रही है। जब मेरे निर्माता दिनेश विजान ने मुझे बताया कि थामा दिवाली में रिलीज़ हो रही है, तो मैं बहुत खुश हुआ क्योंकि यह कुछ ऐसा था जो मैं हमेशा से अपने करियर में चाहता था।"

End of Feed