Ayesha Takia के पति Farhan Azmi की बढ़ीं मुश्किलें, गोवा बीच पर बंदूक दिखाने का मामला हुआ दर्ज

Ayesha Takia's husband Farhan Azmi in Legal Trouble: ताजा मिल जानकारी के मुताबिक आयशा टाकिया (Ayesha Takia) के पति बिजनेसमैन फरहान आजमी (Farhan Azmi) पर गोवा पुलिस ने कुछ लोगों से लड़ाई होने के बाद बंदूक दिखाने और धमकी देने का मामला दर्ज हुआ है। जानिए क्या था पूरा मामला?

Ayesha Takia's husband Farhan Azmi in Legal Trouble: बॉलीवुड इंडस्ट्री की बेहतरीन एक्ट्रेस आयशा टाकिया (Ayesha Takia) के पति और बिजनेसमैन फरहान अजमी की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही हैं। फरहान आजमी कानूनी पचड़े में फंसते नजर आ रहे हैं। इस समय जो रिपोर्ट्स सामने आ रही हैं उनके मुताबिक फरहान आजमी पर गोवा पुलिस ने कान्डोलिम बीच पर सोमवार को देर रात अपने लाइसेंस वाली बंदूक दिखाने का मामला दर्ज किया है। बताया जा रहा है कि एक झगड़े के दौरान फरहान आजमी (Farhan Azmi) ने कथित तौर पर अपनी लाइसेंसी बंदूक दिखाई और धमकियां भी दीं।

Ayesha Takia's husband Farhan Azmi

गोवा न्यूज हब के मुताबिक 3 मार्च की रात करीब 11.15 मिनट पर पुलिस को एक कॉल आई थी, जिसमें पॉपुलर टूरिस्ट प्लेस पर लड़ाई के बारे में इन्फॉर्म किया गया। पुलिस कंट्रोल को उसी रात 11:15 बजे कैंडोलिम बीच के पास एक झगड़ा होने के बारे बताया गया था। कथित तौर पर फरहान आजमी के ग्रुप और कुछ लोगों के बीच लड़ाई हुई थी। इस दौरान फरहान आजमी ने जोश में आकर अपनी लाइसेंसी बंदूक निकाली और धमकियां दीं।

End of Feed