बॉलीवुड

अभिषेक बच्चन को देखते ही Rekha ने लगाया गले, फैन्स ने लगाए मूवी में कास्ट करने के कयास

Rekha Hugs Abhishek Bachchan: हाल ही में दिए एक इवेंट के दौरान बॉलीवुड इंडस्ट्री की एवरग्रीन एक्ट्रेस रेखा (Rekha) ने शिरकत की थी। इस दौरान रेखा को अभिषेक बच्चन को स्टेज पर गले लगाते हुए देखा गया। रेखा और अभिषेक को देखने के बाद लोग बोल रहे हैं कि इन्हें मां-बेटे के रोल में फिल्म में कास्ट करना चाहिए।

Image

Rekha Hugs Abhishek Bachchan

Rekha Hugs Abhishek Bachchan: बॉलीवुड इंडस्ट्री की एवरग्रीन एक्ट्रेस रेखा (Rekha) अक्सर इंटरनेट पर चर्चा का विषय बनी रहती हैं। इंटरनेट पर फैन्स भी रेखा की एक झलक पाने के लिए बेकरार रहते हैं। हाल ही में रेखा को एक इवेंट में शामिल होते हुए देखा गया। इस इवेंट का हिस्सा अक्षय कुमार (Akshay Kumar), शिखर धवन, अभिषेक बच्चन (Abhishek Bachchan) और मनीषा मल्होत्रा सहित सेलेब्स रहे। इस इवेंट के दौरान एक वीडियो इंटरनेट पर बड़ी तेजी से वायरल हुआ। इस वीडियो में रेखा बॉलीवुड एक्टर अभिषेक बच्चन को गले लगाती नजर आ रही हैं।

मां-बेटे के रूप में कास्ट होंगे रेखा-अभिषेक?

हिंदुस्तान टाइम्स स्टाइल अवार्ड्स के दौरान कई सेलेब्स शामिल हुए थे। इस दौरान जब अभिषेक बच्चन स्टेज पर आए तब अभिनेता को रेखा ने गर्मजोशी से गले लगाया। रेखा ने अभिषेक बच्चन के गाल पर प्यार से हाथ रखा और उनका हाल पूछा। रेखा और अभिषेक बच्चन की बॉन्डिंग देखकर फैन्स भी उनपर प्यार लुटाते नजर आए। दोनों को साथ में देखने के बाद लोगों को लग रहा है कई निर्माताओं को यह जोड़ी अब मां-बेटे के रूप में कास्ट करनी चाहिए।

इंटरनेट पर कई लोगों द्वारा बार-बार यह कहा जा रहा है कि अभिषेक बच्चन और रेखा को मां-बेटे की तरह मूवी में लेना चाहिए। एक यूजर ने लिखा, 'अभिषेक सच में रेखा की बहुत इज्जत करते हैं।' वर्कफ्रंट की बात करें तो अभिषेक बच्चन को आने वाले दिनों में फिल्म 'बी हैप्पी' में देखा जाएगा। इस मूवी को रेमो डिसूजा डायरेक्ट कर रहे हैं। फिल्म अमेजन प्राइम वीडियो पर रिलीज होगी। इससे पहले अभिषेक बच्चन को 'आई वांट टू टॉक' में देखा गया था। यह मूवी बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह फ्लॉप रही थी। इसके अलावा अभिषेक बच्चन के पास शाहरुख खान की 'किंग' भी है।

Lalit Kumar
ललित कुमार author

ललित कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम में बतौर राइटर जुड़े हैं। पत्रकारिता में डिप्लोमा करने के बाद ललित ने एंटरटेनमेंट बीट में अपना करियर शुरू किया और बॉलीवुड, टीवी, वेब सीरीज और सेलेब्रिटी लाइफ से जुड़ी खबरों की गहरी समझ विकसित की। मीडिया में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले ललित एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के ट्रेंड्स, ब्रेकिंग अपडेट्स, फिल्म/वेब सीरीज कवरेज को यूजर-फ्रेंडली अंदाज में पेश करने में माहिर हैं और अबतक 13,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article