क्रिएटिवलैंड स्टूडियोज एंटरटेनमेंट ने अपने अपकमिंग प्रोजेक्ट श्री राधा रामना (Shri Radha Ramanam) का ऐलान किया है। फिल्म की कहानी भगवान कृष्ण पर आधारित है जिसे ग्लोबल स्तर पर रिलीज किया जाएगा। इस प्रोजेक्ट में मशहूर राइटर अमीष त्रिपाठी भी शामिल है और ये पहला भारत-यूके-यूएस का ज्वाइंट वेंचर है। फिल्म का लक्ष्य भारतीय कहानियों को दुनियाभर के लिए दर्शकों तक पहुंचाना है।
Shri Radha Ramanam (Credit Pic: instagram)
एसआरआर की कहानी अवॉर्ड विनर राइटर प्रकाश कपाड़िया और राम मोरी ने लिखी है। इस कहानी को लिखने से पहले उन्होंने 2 सालों तक रिसर्च की है। फिल्म की कहानी में भगवान कृष्ण की कहानी के माध्यम से प्रेम के विभिन्न पहलुओं को दिखाया गया है।
जानें कब रिलीज होगी फिल्म
क्रिएटिवलैंड स्टूडियोज एंटरटेनमेंट की सीईओ शोभा संत ने कहा, इस प्रोजेक्ट में कई बड़े लोगों का नाम शामिल है। पौराणिक कथा विशेषज्ञ और फिल्म निर्माता हार्दिक गज्जर, मशहूर सिनेमैटोग्राफर अयानंक बोस इस टीम का हिस्सा है। वैंकूवर, लॉस एंजिल्स और मुंबई के स्टूडियों के वीएफएक्स कलाकार प्रचीन वृंदावन, बरसाना और द्वारका पौराणिक छवियों को फिर से बनाएंगे। प्री प्रोडक्शन और वीएफएक्स का काम चल रहा है। फिल्म की शूटिंग इस साल के नवंबर महीने में शुरू होगी। अगले साल फरवरी 2026 में ये फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इस फिल्म को ग्लोबल लेवल पर रिलीज किया जाएगा।
