बॉलीवुड की इन नई-नवेली जोड़ियों के दीदार के लिए तरसती हैं फैंस की नजरें, एक फोटो से काट देते हैं गदर

बॉलीवुड में इन दिनों प्यार की हवा चल रही है। कृति सेनने से लेकर अनन्या पांडे तक अपने लव रिलेशनशिप को लेकर सुर्खियों में हैं। इन हसीनाओं की रूमर्ड बॉयफ्रेंड संग तस्वीरें आते ही सोशल मीडिया पर वायरल हो जाती है। आइए बिना देर किए बॉलीवुड के न्यू लव बर्ड्स के बारे में जानते हैं।

Authored by: प्रियंका झाUpdated Aug 9 2024, 12:58 IST
​बॉलीवुड के इन नए लवबर्ड्स ने सोशल मीडिया पर मचाया तहलका, फैंस चाहते हैं चट मंगनी पट ब्याहImage Credit : Instagram01 / 08

​बॉलीवुड के इन नए लवबर्ड्स ने सोशल मीडिया पर मचाया तहलका, फैंस चाहते हैं चट मंगनी पट ब्याह

नागा चैतन्य और शोभिता धुलिपाला ने हाल ही में सगाई कर ली है। दोनों की सगाई की तस्वीरें सोशल मीडिया पर बवाल मचा रही है। फैंस अब बॉलीवुड के इन कपल्स की शादी देखना चाहते हैं। इस लिस्ट में कृति सेनन से लेकर हुमा कुरैशी का नाम शामिल है। इन दिनों ये हसीनाएं अपनी लव लाइफ को लेकर सुर्खियों में हैं। बॉलीवुड के ये नए लवबर्ड्स सुर्खियों में हैं। इन कपल्स की तस्वीरें सोशल मीडिया पर आते ही बवाल मचा देती है।

तृप्ति डिमरी और सैम मर्चेंटImage Credit : Instagram02 / 08

तृप्ति डिमरी और सैम मर्चेंट

तृपित डिमरी और सैम मर्चेंट अक्सर डिनर और मूवी सेट पर साथ में नजर आते हैं। दोनों अपने लाइफ के नए फेज को जमकर एन्जॉय कर रहे हैं।

अनन्या पांडे और वॉकर ब्लैंकोImage Credit : Instagram03 / 08

अनन्या पांडे और वॉकर ब्लैंको

अनन्या पांडे पूर्व मॉडल वॉकर ब्लैंको के डेट कर रही हैं। अनन्या और वॉकर अनंत अंबानी की शादी में भी साथ में नजर आए थे। एक्ट्रेस ने वॉकर को अपने पेरेंट्स से भी मिलवाया था।

तारा सुतारिया और अरुणोदय सिंहImage Credit : Instagram04 / 08

तारा सुतारिया और अरुणोदय सिंह

तारा और अरुणोदय पिछले एक साल से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। दोनों ने अपने रिलेशनशिप को सीक्रेट रखा है। अरुणोदय से पहले तारा ने आदर जैन को डेट किया था।

कृति सेनन और कबीर बहियाImage Credit : Instagram05 / 08

कृति सेनन और कबीर बहिया

कृति और कबीर बहिया के रिलेशनशिप की खबरें सुर्खियों में छाई हुई है। कपल के ग्रीस वेकेशन की तस्वीरें सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुई थी। एक्ट्रेस ने रूमर्ड बॉयफ्रेंड संग अपना जन्मदिन सेलिब्रेट किया था।

खुशी कपूर और वेदांग रैनाImage Credit : Instagram06 / 08

खुशी कपूर और वेदांग रैना

खुशी और वेदांग एक-दूसरे को पहली फिल्म द आर्चीज से डेट कर रहे हैं। कपल साथ में अंबानी की पार्टी में भी नजर आए थे। हालांकि कपल ने अपने रिलेशनशिप को अभी तक ऑफिशियल नहीं किया है।

सुहाना और अगस्त्यImage Credit : Instagram07 / 08

सुहाना और अगस्त्य

सुहाना और अगस्त्य के डेटिंग की खबरें काफी सुर्खियों में है। दोनों साथ में डिनर डेट पर स्पॉट होते हैं। लेकिन दोनों ने अपने रिलेशनशिप को लेकर कभी कोई कमेंट नहीं किया है।

हुमा कुरैशी और रचित सिंहImage Credit : Instagram08 / 08

हुमा कुरैशी और रचित सिंह

हुमा कुरैशी एक्टिंग कोच रचित सिंह को डेट कर रही हैं। सोनाक्षी की शादी में दोनों साथ में नजर आए थे। कपल की तस्वीरें सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुई थी।

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!