Deepika Padukone New look: बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण इन दिनों चर्चा में बनी हुई हैं। बीते दिनों दीपिका को पैपराजी ने स्पॉट किया था। इस दौरान वो अपना बेबी बंप फ्लॉन्ट करती नजर आई थीं। रिपोर्ट्स की मानें तो दीपिका पादुकोण जल्द ही मां बनने वाली हैं। इस बीच दीपिका पादुकोण का एक नया वीडियो सामने आ गया है, जो कि इंटरनेट पर लोगों के बीच चर्चा का विषय बन गया है। सामने आए इस क्लिप को देख दीपिका के फैंस खुशी से खिलखिला उठे हैं। आइए नजर डालते हैं इस क्लिप पर....
दीपिका पादुकोण ने लिया नया अवतार
बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण के हेयर स्टाइलिस्ट ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम अकाउंट को अपडेट करते हुए एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें एक्ट्रेस नए लुक में दिखाई दे रही हैं। सामने आए इस क्लिप में दीपिका पादुकोण अपने नए हेयर लुक को फ्लॉन्ट कर रही हैं। दीपिका के इस नए लुक पर हर कोई फिदा हो गया है। उनके इस वीडियो पर तमाम लोग जमकर रिएक्ट कर रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा, दीपिका आपने दिन बना दिया। दूसरे ने लिखा, ये हेयर स्टाइल आपके ऊपर जंच रहा है।
इस मूवी में नजर आई थीं दीपिका पादुकोण
हाल ही में दीपिका पादुकोण की फिल्म कल्कि 2898 एडी रिलीज हुई है, जिसमें प्रभास से लेकर अमिताभ बच्चन तक नजर आ रहे हैं। इस मूवी में दीपिका पादुकोण ने काफी अच्छी एक्टिंग की है। बता दें कि बॉक्स ऑफिस पर दीपिका पादुकोण की ये फिल्म छा गई है। इस मूवी ने सारे रिकॉर्ड्स तोड़ डाले हैं। कल्कि 2898 एडी को नॉर्थ से लेकर साउथ बेल्ट तक के लोगों ने पसंद किया है। मालूम हो कि दीपिका पादुकोण की कई फिल्में पाइपलाइन में हैं। वो जल्द ही अजय देवगन के साथ सिंघम अगेन में अपना जलवा बिखेरने वाली हैं।
