बॉलीवुड

मशहूर राइटर अमीष त्रिपाठी ने किया Shri Radha Ramanam का ऐलान, जानें कब रिलीज होगी फिल्म

क्रिएटिवलैंड स्टूडियोज एंटरटेनमेंट ने अपनी अपकमिंग फिल्म श्री राधा रामना का ऐलान कर दिया है। फिल्म की कहानी भगवान कृष्ण पर आधारित है। इस फिल्म से मशहूर राइटर अमीष त्रिपाठी मुख्य भूमिका में हैं। आइए जानते हैं ये फिल्म कब सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

Image

Shri Radha Ramanam (Credit Pic: instagram)

क्रिएटिवलैंड स्टूडियोज एंटरटेनमेंट ने अपने अपकमिंग प्रोजेक्ट श्री राधा रामना (Shri Radha Ramanam) का ऐलान किया है। फिल्म की कहानी भगवान कृष्ण पर आधारित है जिसे ग्लोबल स्तर पर रिलीज किया जाएगा। इस प्रोजेक्ट में मशहूर राइटर अमीष त्रिपाठी भी शामिल है और ये पहला भारत-यूके-यूएस का ज्वाइंट वेंचर है। फिल्म का लक्ष्य भारतीय कहानियों को दुनियाभर के लिए दर्शकों तक पहुंचाना है।

एसआरआर की कहानी अवॉर्ड विनर राइटर प्रकाश कपाड़िया और राम मोरी ने लिखी है। इस कहानी को लिखने से पहले उन्होंने 2 सालों तक रिसर्च की है। फिल्म की कहानी में भगवान कृष्ण की कहानी के माध्यम से प्रेम के विभिन्न पहलुओं को दिखाया गया है।

जानें कब रिलीज होगी फिल्म

क्रिएटिवलैंड स्टूडियोज एंटरटेनमेंट की सीईओ शोभा संत ने कहा, इस प्रोजेक्ट में कई बड़े लोगों का नाम शामिल है। पौराणिक कथा विशेषज्ञ और फिल्म निर्माता हार्दिक गज्जर, मशहूर सिनेमैटोग्राफर अयानंक बोस इस टीम का हिस्सा है। वैंकूवर, लॉस एंजिल्स और मुंबई के स्टूडियों के वीएफएक्स कलाकार प्रचीन वृंदावन, बरसाना और द्वारका पौराणिक छवियों को फिर से बनाएंगे। प्री प्रोडक्शन और वीएफएक्स का काम चल रहा है। फिल्म की शूटिंग इस साल के नवंबर महीने में शुरू होगी। अगले साल फरवरी 2026 में ये फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इस फिल्म को ग्लोबल लेवल पर रिलीज किया जाएगा।

Priyanka Jha
प्रियंका झाauthor

मेरा नाम प्रियंका झा है। मैं टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी राइटर साल 2022 से जुड़ी हुई हूं। मीडिया में मुझे काम करने का 4 साल से ज्यादा का अनुभव है। मैंने अपने करियर की शुरूआत टीवी 9 भारतवर्ष से बतौर सब एडिटर की थी। इसके अलावा बतौर कंटेंट राइटर मैं कुछ महीनों इनशॉट्स टीम का हिस्सा भी रहीं हूं । मुझे हेल्थ और मनोरंजन की खबरें पढ़ने और लिखने में दिलचस्पी है। मैंने अपने करियर में हेल्थ, लाइफस्टाइल और मनोरंजन जैसी अलग-अलग बीट्स पर काम किया है। मैंने दिल्ली विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है। इसके अलावा मैंने भारतीय विद्या भवन से पब्लिक रिलेशन में डिप्लोमा और गुरु जाम्बेश्वर यूनिवर्सिटी से मास्टर्स की डिग्री ली है।

और पढ़ें
End of Article