Auron Mein Kahan Dum Tha: इस दिन रिलीज होगी अजय देवगन-तब्बू की फिल्म, Neeraj Pandey ने किया कन्फर्म

Auron Mein Kahan Dum Tha Release Date: हाल ही में एक एंटरटेनमेंट पोर्टल को दिए इंटरव्यू के दौरान नीरज पांडे ने बड़ा खुलासा करते हुए बताया कि अजय देवगन (Ajay Devgn) और तब्बू (Tabu) स्टारर 'औरों में कहां दम था' (Auron Mein Kahan Dum) इस साल जून के महीने में रिलीज कर दी जाएगी।

Auron Mein Kahan Dum Tha Release Date: बॉलीवुड इंडस्ट्री के फेमस डायरेक्टर नीरज पांडे (Neeraj Pandey) ने 'अ वेडनेसडे', 'स्पेशल 26' और 'एमएस धोनी: द अनटोल्ड स्टोरी' जैसी कई बेहतरीन फिल्मों का निर्देशन किया है। इस समय नीरज पांडे अपकमिंग फिल्म 'औरों में कहां दम था' ने निर्देशन में व्यस्त हैं। इस फिल्म में अजय देवगन (Ajay Devgn) और तब्बू (Tabu) लीड रोल में दिखाई देंगी। फिल्म के लिए जिमी शेरगिल और साई मांजरेकर को भी ऑनबोर्ड लिया गया है। हाल ही में दिए एक इंटरव्यू के दौरान 'औरों में कहां दम था' (Auron Mein Kahan Dum) के निर्देशक नीरज पांडे ने फिल्म की रिलीज को लेकर बड़ा खुलासा किया है। आइए जानें ये फिल्म कब रिलीज होगी।

Ajay Devgn and Tabu

पिंकविला के साथ बात करते हुए नीरज पांडे ने बताया कि अजय देवगन और तब्बू की नई फिल्म 'औरों में कहां दम था' इसी साल बक्रीद के खास मौके पर रिलीज की जाएगी। निर्देशक ने यह बता दिया है कि फिल्म जून में दस्तक देने वाली हैं। फैन्स भी अजय देवगन और तब्बू को जोड़ी को ऑनस्क्रीन देखने के लिए बेताब हैं। बता दें यह फिल्म कुमार मंगत के साथ मिलकर नीरज पांडे और नरेंद्र हिरावत प्रोड्यूस कर रहे हैं।

End of Feed