बॉलीवुड

Auron Mein Kahan Dum Tha का नया पोस्टर आया सामने, अजय-तबू की फिल्म इस दिन देगी सिनेमाघरों में दस्तक

Auron Mein Kahan Dum Tha New Release Date Announced: अजय देवगन और तबू की मोस्ट अवेटेड फिल्म औरों में कहां दम था के रिलीज का दर्शकों को बेसब्री से इंतजार है। मेकर्स ने फिल्म की रिलीज डेट को पोस्टपोन कर दिया था। अब मेकर्स ने फिल्म के नए पोस्टर के साथ रिलीज डेट का भी ऐलान कर दिया। आइए जानते हैं कब रिलीज होगी फिल्म।

Image

Auron Mein Kahan Dum Tha poster (credit Pic: Instagram)

Auron Mein Kahan Dum Tha New Release Date Announced: अजय देवगन (Ajay Devgn) और तबू (Tabu) की मच अवेटेड फिल्म औरों में कहां दम था को लेकर फैंस काफी एक्साइटेड हैं। दर्शक इस फिल्म की नई रिलीज डेट का इंतजार कर रहे हैं। पहले ये फिल्म 5 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली थी। कल्कि 2898 एडी को मिले जबरदस्त रिस्पॉन्स को देखते हुए मेकर्स ने फिल्म की रिलीज डेट को पोस्टपोन कर दिया है। 3 जुलाई को अजय देवगन ने अपने इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर करते हुए लिखा था फिल्म की रिलीज डेट जल्द अनाउंस होगी। मेकर्स ने अब फिल्म की रिलीज डेट अनाउंस कर दी है।

मेकर्स ने इसी के साथ फिल्म का नया पोस्टर भी शेयर किया है। पोस्टर में अजय, तबू के अलावा जिमी शेरगिल भी मुख्य भूमिका में नजर आ रहे हैं। ये फिल्म 2 अगस्त को सिनेमाघरों में दस्तक देगी। फिल्म की नई रिलीज डेट ने फैंस की एक्साइटमेंट को बढ़ा दिया है। सोशल मीडिया पर यूजर्स फिल्म के रिलीज डेट पर अपना अपना रिएक्शन दे रहे हैं।

2 अगस्त को रिलीज होगी फिल्म

फिल्म का निर्देशन नीरज पांडे ने किया है। फिल्म में अजय और तबू के यंग ऐज का रोल शांतनु महेश्वरी और साई मांजरेकर ने निभाया है। ट्रेलर में साई और शांतनु की जोड़ी काफी अच्छी लग रही है। फिल्म की कहानी 2 लवर्स पर है जो एक-दूसरे से पागलों की तरह प्यार करते हैं। बाद में दोनों बिछड़ जाते हैं और 22 साल बाद फिर से मुलाकात होती है। फिल्म की कहानी काफी दिलचस्प लग रही है। तबू और अजय ने साथ में कई हिट फिल्मों में काम किया है।

Priyanka Jha
प्रियंका झाauthor

मेरा नाम प्रियंका झा है। मैं टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी राइटर साल 2022 से जुड़ी हुई हूं। मीडिया में मुझे काम करने का 4 साल से ज्यादा का अनुभव है। मैंने अपने करियर की शुरूआत टीवी 9 भारतवर्ष से बतौर सब एडिटर की थी। इसके अलावा बतौर कंटेंट राइटर मैं कुछ महीनों इनशॉट्स टीम का हिस्सा भी रहीं हूं । मुझे हेल्थ और मनोरंजन की खबरें पढ़ने और लिखने में दिलचस्पी है। मैंने अपने करियर में हेल्थ, लाइफस्टाइल और मनोरंजन जैसी अलग-अलग बीट्स पर काम किया है। मैंने दिल्ली विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है। इसके अलावा मैंने भारतीय विद्या भवन से पब्लिक रिलेशन में डिप्लोमा और गुरु जाम्बेश्वर यूनिवर्सिटी से मास्टर्स की डिग्री ली है।

और पढ़ें
End of Article