​Ranveer Singh की ये 7 फिल्में बॉक्स ऑफिस पर लाएंगी भूचाल, सिनेमाघरों में बजेगा सिर्फ 'बाबा' के नाम का डंका

Ranveer Singh Upcoming Movie: बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह इंडस्ट्री के वर्स्टाइल एक्टर्स में से एक हैं। उनकी आखिरी फिल्म रॉकी और रानी की प्रेम कहानी आई थी। ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट हुई थी। आइए बिना देर किए जानते हैं एक्टर की कौन- कौन सी फिल्में रिलीज होने वाली है।

Authored by: प्रियंका झाUpdated Jul 6 2024, 14:41 IST
Ranveer Singh की 'सिंघम अगेन', 'डॉन 3' समेत 7 फिल्में बॉक्स ऑफिस पर लाएंगी भूचाल Image Credit : Instagram01 / 08

Ranveer Singh की 'सिंघम अगेन', 'डॉन 3' समेत 7 फिल्में बॉक्स ऑफिस पर लाएंगी भूचाल

Ranveer Singh Upcoming Movie: रणवीर सिंह ने इंडस्ट्री में अपना नाम बनाने के लिए कड़ी मेहनत की है। उन्होंने कई फिल्मों में काम किया है। एक्टर आखिरी बार रॉकी और रानी की प्रेम कहानी में नजर आए थे। उनके काम को दर्शकों और क्रिटिक्स ने काफी पसंद किया था। एक्टर के पास कई बिग बजट फिल्में पाइप लाइन में हैं जिस पर काम चल रहा है। इस लिस्ट में सिंघम अगेन, राक्षस, डॉन 3 समेत कई फिल्मों का नाम शामिल हैं। आइए जानते हैं ये फिल्में कब रिलीज होंगी।

डॉन 3Image Credit : Instagram02 / 08

डॉन 3

फरहान अख्तर की डॉन 3 में रणवीर सिंह लीड रोल में हैं। इस फिल्म में रणवीर के साथ कियारा आडवाणी मुख्य भूमिका में है। ये फिल्म अगले साल फ्लोर पर आएगी।

सिंघम अगेनImage Credit : Instagram03 / 08

सिंघम अगेन

रोहित शेट्टी की सिंघम अगेन इस साल दिवाली पर रिलीज होगी। इस फिल्म में रणवीर सिंह मुख्य भूमिका में नजर आएंगे। फिल्म को लेकर दर्शक काफी एक्साइटेड हैं।

सिंबा 2Image Credit : Instagram04 / 08

सिंबा 2

रणवीर सिंह की सिंबा बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट रही थी। मेकर्स जल्द इस फिल्म का दूसरा पार्ट लेकर आने वाले है। रणवीर ने खुद इस प्रोजेक्ट की जानकारी शेयर की थी।

राक्षसImage Credit : Instagram05 / 08

राक्षस

रणवीर सिंह प्रशांत वर्मा की राक्षस में नजर आएंगे। पहले खबर आई थी कि इस फिल्म से एक्टर ने बैकआउट कर लिया है। बाद में प्रशांत ने इस खबर को अफवाह बताया था।

बैजू बावराImage Credit : Instagram06 / 08

बैजू बावरा

संजय लीला भंसाली की बैजू बावरा में रणवीर सिंह नजर आएंगे। रणवीर के साथ इस फिल्म में आलिया भट्ट भी लीड रोल में होगी। फिल्म को लेकर दर्शक काफी एक्साइटेड हैं।

शक्तिमानImage Credit : Instagram07 / 08

शक्तिमान

रणवीर सिंह शक्तिमान में नजर आएंगे। इस बिग बजट फिल्म की शूटिंग अगले साल तक शुरू हो सकती है।

आदित्य धर की अनटाइटल्ड मूवीImage Credit : Instagram08 / 08

आदित्य धर की अनटाइटल्ड मूवी

रणवीर सिंह आदित्य धर की अनटाइटल्ड एक्शन फिल्म का हिस्सा है। मेकर्स ने अभी तक इस फिल्म के नाम की अनाउंसमेंट नहीं की है।

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!