Salman Khan के साथ 'A6' को बनाने में Atlee लगा देंगे सारी जमापूंजी, बजट जानकार खड़े हो जाएंगे कान

Salman Khan's Next With Atlee: कई रिपोर्ट्स में यह दावा किया जा चुका है कि लोकप्रिय निर्माता-निर्देशक एटली कुमार (Atlee Kumar) ने अब सलमान खान (Salman Khan) के साथ फिल्म 'ए6' (A6) को बनाने का फैसला किया है। ताजा रिपोर्ट्स की मानें तो इस मूवी का बजट जानकार किसी के भी पैरों तले जमीन खिसक जाएगी।

Salman Khan's Next With Atlee: साउथ फिल्म इंडस्ट्री के लोकप्रिय निर्माता-निर्देशक एटली कुमार (Atlee Kumar) ने अपनी नई फिल्म 'ए6' (A6) के लिए बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान (Salman Khan) को फाइनल किया है। इस मूवी में सलमान खान के अपोजिट किस एक्ट्रेस को कास्ट किया जाएगा, यह अभी तक फाइनल नहीं हुआ है। एटली कुमार ने सलमान खान के साथ काम करने के लिए सारी तैयारियां भी शुरू कर दी हैं। अब जो रिपोर्ट्स सामने आ रही हैं उनके मुताबिक एटली कुमार ने सलमान खान स्टारर को बनाने के लिए बड़ा बजट रखा है। इस मूवी को बनाने 200 या 300 करोड़ नहीं बल्कि इसे कई ज्यादा पैसे खर्च होंगे। आइए देखें मेकर्स फिल्म इस मूवी को बनाने में कितने करोड़ रुपये खर्च करेंगे।

Atlee Kumar's Next With Salman Khan

सलमान खान की 'ए6' को बनाने में खर्च होंगे इतने करोड़

बॉलीवुड हंगामा से जुड़े सूत्र के अनुसार एटली कुमार इस मूवी को सलमान खान के साथ बनाने में लगभग 500 करोड़ रुपये खर्च देंगे। निर्माताओं का इस मूवी को बड़े स्केल पर ले जाने का प्लान है। 'जवान' का निर्देशन करने के बाद एलटी कुमार अब सलमान खान स्टारर में किसी तरह को कोई कमी छोड़ना नहीं चाहते हैं। इस मूवी में सलमान खान को अब तक ना देखे गए अवतार में देखा जाएगा। फिल्म के लिए सलमान खान को एक अलग तरह की फिजिक तैयार करनी होगी।

End of Feed