बॉलीवुड

Prajakta Koli Wedding: प्राजक्ता कोली अपने रियल लाइफ ऋषि शेखावत संग जल्द लेंगी सात फेरे, एक टक देखते रह जाएंगे ग्रैंड वेन्यू

Prajakta Koli Wedding: प्राजक्ता कोली (Prajakta Koli) जल्द ही शादी के बंधन में बंधने वाली हैं। प्राजक्ता कोली ने 17 सितंबर, 2023 को वृषांक खनाल से सगाई की थी, जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हुई थी। आइए जानते हैं कि एक्ट्रेस प्राजक्ता कोली कब वृशांक खनाल संग शादी रचाने वाली हैं।

Image

Prajakta Koli

Prajakta Koli Wedding: प्राजक्ता कोली (Prajakta Koli) जल्द ही शादी के बंधन में बंधने वाली हैं। एक्ट्रेस जल्द ही अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड वृशांक खनाल संग शादी करने वाली हैं। रिपोर्ट के अनुसार कपल 8 साल से एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। प्राजक्ता कोली ने 17 सितंबर, 2023 को वृषांक खनाल से सगाई की थी, जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हुई थी। आइए जानते हैं कि एक्ट्रेस कब शादी रचाने वाली हैं।

प्राजक्ता कोली एक मशहूर यूट्यूबर और एक्ट्रेस हैं। वहीं उनके होने वाले पति वृषांक खनाल पेशे से वकील हैं। हाल ही में आई रिपोर्ट के अनुसार प्राजक्ता कोली वृषांक खनाल के साथ मार्च 2025 के अंत तक शादी रचाने वाली हैं। जानकारी के अनुसार कपल कर्जत में सात फेरे लेना वाला है। कर्जत महाराष्ट्र का एक छोटा सा शहर है, जो बहुत ज्यादा खूबसूरत है। कर्जत मुंबई और पुणे से लगभग 100 किमी दूर है।

मिसमैच्ड से मिला फैंस

प्राजक्ता और वृषांक करीब 8 साल से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। दोनों अक्सर सोशल मीडिया पर एक-दूसरे के साथ तस्वीरें शेयर करते रहते हैं। 2020 में प्राजक्ता ने ‘ख्याली पुलाव’ नाम की एक शॉर्ट फिल्म में काम किया था। इस शॉर्ट फिल्म के बाद एक्ट्रेस की किस्मत चमक गई और एक्ट्रेस 2020 में नेटफ्लिक्स की वेब सीरीज मिसमैच्ड में नजर आईं। सीरीज में रोहित सराफ के साथ उनकी केमिस्ट्री को काफी पसंद किया गया। 2022 में मिसमैच्ड का दूसरा सीजन आया फैंस ने उसे भी खूब प्यार दिया। मिसमैच्ड सीजन 3, 13 दिसंबर, 2024 को रिलीज।

इन फिल्मों में आई नजर

प्राजक्ता ने अपना बॉलीवुड डेब्यू वरुण धवन और कियारा आडवाणी की फिल्म जुग जुग जियो से किया था। इस फिल्म में एक्ट्रेस की एक्टिंग को फैंस ने काफी ज्यादा पसंद किया था। हाल ही में एक्ट्रेस ने अनु मेनन की फिल्म नीयत में काम किया था।

Poonam Shukla
पूनम शुक्लाauthor

पूनम शुक्ला मीडिया इंडस्ट्री में 5 सालों से काम कर रही हैं. इन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की थी. इन्होंने इंडिया टीवी, नुक्कड़ न्यूज़, new j, कोईमोई में काम किया। अब पूनम शुक्ला, टाइम्स नाउ नवभारत के साथ जुड़ी हैं। उनकी एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर इनकी पकड़ अच्‍छी हैं. राइटिंग को अपना पैशन मानने वाली पूनम को हिंदी भाषा से बेहद लगाव है. राइटिंग के अलावा फिल्में देखना, नई जगहें घूमना और नए फूड एक्सप्लोर करना इनकी फेवरेट हॉबी है. पूनम मूल रूप से बिलासपुर छत्तीसगढ़ से हैं। उन्होंने अपना ग्रेजुकेशन गुरु घासीदास केंद्रीय विश्वविद्यालय से किया था। उन्होंने अपना पोस्ट ग्रेजुकेशन इन्दिरा गांधी राष्ट्रीय विश्वविद्यालय से किया है।

और पढ़ें
End of Article