अथिया शेट्टी (Athiya Shetty) और के एल राहुल (K.L Rahul) अपनी शादीशुदा जिंदगी को काफी एन्जॉय कर रहे हैं। कपल ने साल 2023 में जनवरी में शादी रचाई थी। कपल की शादी को एक साल से ज्यादा का समय हो गया है। अथिया और के एल राहुल बेबी प्लानिंग कर रहे हैं। कपल जल्द पेरेंट्स बनने वाले हैं। ऐसा हम नहीं एक्टर सुनील शेट्टी (Suniel Shetty) ने कहा है। सुनील शेट्टी इन दिनों डांस दीवाने शो जज कर रहे हैं। शो के जज सुनील शेट्टी कहते हैं कि आने वाले साल में मैं नाना बनकर स्टेज पर आउंगा और इस तरह से मस्ती करूंगा। एक्टर का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
KL Rahul-Athiya Shetty (credit pic: Instagram)
वीडियो में भारती कहती हैं, सुनील सर आपकी बेटी के बच्चे हो गए और नाना बन जाओगे। एक्टर कहते हैं कि मैं आपको अगले सीजन में नाना बनकर वॉक करते हुए दिखूंगा। इस पर भारती कहती हैं , सर ये आप पर मैच नहीं होगा। आपको ग्रैंड पेरेंट्स बनने के लिए थोड़ा झुककर चलना होगा और एक-दो दांत भी गिराने होंगे। भारती की बात सुनकर सुनील और माधुरी हंसने लगते हैं।
क्या प्रेग्नेंट हैं अथिया शेट्टी
सुनील शेट्टी के इस वीडियो ने अथिया की प्रेग्नेंसी की तरफ हिंट दिया है। अभी तक अथिया और केएल राहुल ने प्रेग्नेंसी को लेकर कुछ भी कंफर्म नहीं किया है। दोनों ने प्रेग्नेंसी को लेकर कोई बात नहीं की है। सुनील के वीडियो को देखने के बाद फैंस को लगता है कि आने वाले समय में अथिया और केएल राहुल गुड न्यूज दे सकते हैं। अथिया और केएल राहुल की शादी में परिवार और करीबी दोस्त शामिल हुए थे। शादी से पहले दोनों ने 4 साल तक एक-दूसरे को डेट किया था।
