गंगा में विसर्जित हुईं Asha Bhosle की अस्थियां, बेटे Anand ने वाराणसी में की पूजा

भारतीय गायिका आशा भोसले बीते दिनों हम सभी को अलविदा कहकर चल बसीं। आशा भोसले को लेकर सामने आई ताजा जानकारी के अनुसार, उनके बेटे आनंद ने उनकी अस्थियां गंगा में विसर्जित कर दी हैं।

भारत की लीजेंड्री सिंगर आशा भोसले ने 12 अप्रैल 2026 के दिन अपनी आखिरी सांस ली थी। मुंबई स्थित ब्रीच कैंड अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था, जहां से वो वापस नहीं आ सकीं। आशा भोसले की आखिरी इच्छा थी कि उनकी अस्थियां गंगा में विसर्जित की जाएं ताकि उनकी आत्मा को शांति मिल सके। आशा भोसले के बेटे ने अपनी मां की आखिरी इच्छा का पूरा ख्याल रखा और 20 अप्रैल 2026 के दिन अपनी मां की राख को वाराणसी में विसर्जित किया। आनंद ने वाराणसी में गंगा किनारे अपनी मां की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की और उनकी अस्थियां गंगा में विसर्जित की। (ये भी पढ़ें: Raja Shivaji में स्वराज्य का झंडा का ऊंचा करेंगे Salman Khan)

गंगा में विसर्जित हुईं Asha Bhosle की अस्थियां

गंगा में विसर्जित हुईं Asha Bhosle की अस्थियां (Image Source: Social Media)

Asha Bhosle के बेटे Anand ने गंगा में विसर्जित की मां की अस्थियां

गायिका आशा भोसले ने मृत्यु से पहले अपने घरवालों के साथ ये इच्छा जाहिर की थी कि वो उनकी अस्थियों को गंगा में विसर्जित करें। बेटे आनंद ने मां की मृत्यु के बाद उनकी ये इच्छा आज पूरी की। आनंद वाराणसी पहुंचे, जहां उन्होंने सोमवार के दिन अपनी मां की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की और फिर उनकी अस्थियां को मां गंगा में विसर्जित करने का कार्य पूरा किया। 92 साल की उम्र में दुनिया को छोड़कर चल बसीं आशा भोसले को फैंस अब तक याद कर रहे हैं। (ये भी पढ़ें: Ashneer Grover’s Biopic: आमिर खान के अपोजिट नजर आएंगी Shraddha Kapoor !! मेकर्स ने शुरू की तैयारियां)

End of Feed