Asha Bhosle Health Update: आशा भोसले की हालत नाजुक, चल रहा है इलाज

Asha Bhosle Health Update: दिग्गज प्लेबैक सिंगर आशा भोसले को हाल ही में अस्पताल में भर्ती कराया गया। इस बीच आशा भोसले को लेकर एक खबर सामने आई है। बताया गया है कि उनकी हालत अभी गंभीर बनी हुई है।

Asha Bhosle Health Update: दिग्गज प्लेबैक सिंगर आशा भोसले (Asha Bhosle) को हाल ही में अस्पताल में भर्ती कराया गया। पहले जा रहा था कि कार्डियक अरेस्ट की वजह से उन्हें एडमिट कराया गया था। हालांकि बाद में ये खबर सामने आई कि आशा भोसले को फेफड़ों में संक्रमण के कारण अस्पताल ले जाना पड़ा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) ने आशा भोसले के लिए मंगल कामना की है। इस बीच प्लेबैक सिंगर आशा भोसले को लेकर एक खबर सामने आई है। नई रिपोर्ट में बताया गया है कि उनकी हालत अभी भी गंभीर बनी हुई है।- (ये भी पढ़ें-Asha Bhosle के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने की मंगल कामना, कहा- 'जल्दी ठीक होने की प्रार्थना करता हूं')

Asha Bhosle health update (1)

आशा भोसले की हालत नाजुक (pic credit-instagram)

आशा भोसले की हालत नाजुक (pic credit-instagram)

कैसी है आशा भोसले की तबीयत

दिग्गज प्लेबैक सिंगर आशा भोसले की तबीयत बिगड़ने की खबर से पूरा देश चिंतित है। 92 वर्षीय आशा भोसले को शनिवार शाम मुंबई के ब्रिच कैंडी अस्पताल में फेफड़ों में संक्रमण के कारण भर्ती कराया गया। PTI को सूत्रों ने बताया कि उनकी हालत अभी भी गंभीर बनी हुई है और वे आईसीयू में हैं। आशा भोसले के परिवार की तरफ से अभी कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है। शनिवार को उनकी जायना भोसले ने कहा 'मेरी दादी आशा भोसले अत्यधिक थकान और सीने में संक्रमण के कारण अस्पताल में भर्ती हैं। हम आपसे अनुरोध करते हैं कि हमारी प्राइवेसी का सम्मान करें। इलाज चल रहा है और उम्मीद है कि सब ठीक हो जाएगा। हम आपको सकारात्मक अपडेट देते रहेंगे।'-(ये भी पढ़ें-52 साल के इस सिंगर पर भड़क गई थीं आशा भोसले, जड़ना चाहती थीं थप्पड़)

End of Feed