52 साल के इस सिंगर पर भड़क गई थीं आशा भोसले, जड़ना चाहती थीं थप्पड़

Asha Bhosle wanted to slap this singer: म्यूजिक कंपोजर और सिंगर हिमेश रेशमिया ने साल 2006 में आरडी बर्मन को लेकर एक कमेंट किया था, जिस पर सिंगर आशा भोसले भड़क गई थीं। आशा भोसले ने गुस्से में कहा था कि किसी को हिमेश को थप्पड़ मारना चाहिए।

Authored by: कुमार सरसUpdated Apr 12 2026, 10:08 IST
हिमेश रेशमिया पर भड़क गई थी आशा भोसलेImage Credit : Instagram/twitter01 / 06

हिमेश रेशमिया पर भड़क गई थी आशा भोसले

Asha Bhosle wanted to slap this singer:कुछ साल पहले सिंगर-म्यूजिक कम्पोजर हिमेश रेशमिया ने एक बयान में दिवंगत संगीतकार आरडी बर्मन को लेकर विवादित टिप्पणी कर दी थी। उन्होंने कहा था कि बर्मन साहब भी नाक से गाते थे। इस बयान से आशा भोसले बेहद नाराज हो गईं। उन्होंने कहा था, 'अगर कोई कहता है कि बर्मन साहब नाक से गाते थे, तो उन्हें थप्पड़ लगना चाहिए।' हिमेश के इस बयान ने काफी विवाद खड़ा कर दिया था। बाद में हिमेश ने अपनी गलती मानते हुए माफी भी मांगी थी और कहा था कि उनका इरादा कभी बर्मन साहब का अपमान करना नहीं था। यह घटना आज भी संगीत जगत में चर्चा का विषय बनी हुई है।

हिमेश रेशमिया ने कही थी ये बातImage Credit : Instagram/twitter02 / 06

हिमेश रेशमिया ने कही थी ये बात

हिमेश रेशमिया अक्सर अपनी नाक से गाने के लिए आलोचना का शिकार भी होते थे। 2006 में हिमेश ने खुद का बचाव करते हुए कहा था कि लेजेंडरी संगीतकार आर.डी. बर्मन भी नाक से गाते थे। इस बयान से आशा भोसले नाराज हो गई थी।

आशा भोसले ने कही थी ये बातImage Credit : Instagram/twitter03 / 06

आशा भोसले ने कही थी ये बात

हिमेश रेशमिया के इस बयान से आशा भोसले गुस्सा हो गई थी। उन्होंने हिमेश को थप्पड़ मारने की बात भी कह दी थी। आशा ने कहा था, 'अगर कोई कहता है कि बर्मन साहब नाक से गाते थे, तो उन्हें थप्पड़ लगना चाहिए।'

मच गया था बवानImage Credit : Instagram/twitter04 / 06

मच गया था बवान

​दिग्गज सिंगर आशा भोसले के इस बयान पर बवान मच गया था। हालांकि उस समय हिमेश ने इसपर कुछ नहीं कहा था। सालों बाद हिमेश ने इस बारे में बात की थी।​

हिमेश ने कही थी ये बातImage Credit : Instagram/twitter05 / 06

हिमेश ने कही थी ये बात

हिमेश रेशमिया ने बाद में अपना बयान स्वीकार करते हुए माफी मांगी। उन्होंने कहा, 'मेरा इरादा कभी पंचम-दा (आर.डी. बर्मन) का अपमान करना नहीं था। मैं उनका अपमान कैसे कर सकता हूं, जबकि मैंने संगीत की शिक्षा लक्ष्मीकांत-प्यारेलाल और पंचम-दा से ही ली है।'

हिमेश रेशमिया ने मांगी थी माफीImage Credit : Instagram/twitter06 / 06

हिमेश रेशमिया ने मांगी थी माफी

हिमेश रेशमिया ने माफी मांगते हुए कहा था, 'एक इवेंट में मुझसे पूछा गया कि दो साल में 36 हिट गाने देने के बाद भी मेरी नाक से गाने की आलोचना क्यों होती है। मैंने जवाब में कहा कि मुकेश साहब, पंचम-दा और नुसरत फतेह अली खान साहब को कभी नाक से गाने के लिए नहीं टोका गया। मैं सिर्फ एक पॉइंट साबित करना चाहता था। अब मुझे एहसास है कि मैंने गलती की। मुझे इन महान हस्तियों के नाम नहीं लेने चाहिए थे।'

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!