Asha Bhosle Last Rites: "भीड़ ना लगाएं...", आशा भोसले के बेटे ने फैंस से की गुजारिश

Asha Bhosle Last Rites: भारतीय गायिका आशा भोसले का अंतिम संस्कार 13 अप्रैल के दिन किया जाएगा। उनके बेटे ने फैंस से गुजारिश की है कि वो श्मसान घाट के बाहर भीड़ ना लगाएं ताकि किसी को दिक्कत ना हो।

Asha Bhosle Last Rites: भारतीय गायिका आशा भोसले का 92 साल की उम्र में 12 अप्रैल के दिन निधन हो गया। आशा भोसले का पार्थिव मुंबई स्थित ब्रीच कैंडी अस्पताल से घर पहुंच चुका है। बॉलीवुड हस्तियों से लेकर राजनेताओं तक सभी उनके अंतिम दर्शन के लिए घर पहुंच रहे हैं। आशा भोसले के बेटे आनंद भोसले (Anand Bhosle) ने मीडिया से बात करते हुए अपनी मां के अंतिम संस्कार को लेकर बड़ी जानकारी साझा की और फैंस से ये गुजारिश भी की है कि वो श्मसान घाट के बाहर बहुत बड़ी मात्रा में इकट्ठे ना हों क्योंकि इससे भीड़ जमा होने का खतरा बढ़ सकता है। (ये भी पढ़ें: Asha Bhosle के निधन से टूटा Salman Khan का दिल, पोस्ट शेयर कर बोले- इनकी कोई जगह नहीं ले सकता...)

Asha Bhosle Last Rites

आशा भोसले के बेटे ने की फैंस से भीड़ ना लगाने की गुजारिश (Image Source: Twitter)

फैंस की आंखें नम करके चली गईं आशा भोसले (Image Source: Shraddha Kapoor Instagram )

आनंद भोसले ने मां आशा भोसले के फैंस से की गुजारिश

आशा भोसले के बेटे आनंद भोसले कुछ देर पहले ही मीडिया से मुखातिब हुए और उन्होंने बताया, "हम लोगों ने कल 10:30 से लेकर 2 बजे तक आशा जी के अंतिम दर्शन की व्यवस्था घर पर की है। लोग उनके अंतिम दर्शन कासा ग्रैंड बिल्डिंग में आकर कर सकते हैं। हम लोग शाम को 4 बजे उनका अंतिम संस्कार करेंगे। हम लोगों से ये गुजारिश करना चाहते हैं कि वो लोग बहुत ज्यादा तादाद में इकट्ठे ना हों नहीं तो भीड़ लग सकती है।" (ये भी पढ़ें: "शब्दों में इस दर्द को बयां...", आशा भोसले की मृत्यु से गम में डूबीं प्रियंका चोपड़ा)

आशा भोसले की मृत्यु से बॉलीवुड में शोक की लहर

गायिका आशा भोसले की मृत्यु से बॉलीवुड में शोक की लहर देखने को मिल रही है। शाहरुख खान से लेकर सलमान खान जैसे कलाकार आशा भोसले की मृत्यु पर दुख जाहिर कर चुके हैं। अदाकारा प्रियंका चोपड़ा ने तो सोशल मीडिया पर आशा भोसले को संगीत की सबसे खूबसूरत सौगाद बताते हुए कहा कि वो उनकी बचपन की यादों का हिस्सा हैं, उनकी जनरेशन के लोगों के लिए हमेशा लीजेंड रहेंगी। आशा भोसले ने 8 दशक लम्बे अपने करियर में करोड़ों फैंस के दिलों में जगह बनाई थी, जो उनकी मृत्यु से काफी दुखी हैं और उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना कर रहे हैं।

End of Feed