Asha Bhosle Last Rites: आशा ताई को दिया गया राजकीय सम्मान, नम आंखें लिये अंतिम दर्शन करने पहुंचे सितारे

Asha Bhosle Last Rites, These Stars Arrive: बॉलीवुड की मशहूर सिंगर आशा भोसले को अंतिम संस्कार से पहले राजकीय सम्मान दिया गया। उनके परिवार के साथ-साथ बॉलीवुड के कई सितारे भी गम में चूर नजर आए।

Authored by: आशना मलिकUpdated Apr 13 2026, 12:42 IST
आशा भोसले के अंतिम दर्शन में नम हुईं सबकी आंखेंImage Credit : Zoom, Instagram01 / 10

आशा भोसले के अंतिम दर्शन में नम हुईं सबकी आंखें

Asha Bhosle Last Rites, These Stars Arrive: बॉलीवुड की मशहूर सिंगर आशा भोसले का आज अंतिम संस्कार होने वाला है। जहां शाम के 4 बजे उनका अंतिम संस्कार होगा तो वहीं उनके घर पर अंतिम दर्शन शुरू हो चुके हैं। आशा भोसले को राजकीय सम्मान दिया गया। उनके शव को तिरंगे में लपेटा गया। वहीं इस दौरान उनका पूरा परिवार भावुक नजर आया। आशा भोसले के परिवार के साथ-साथ वहां पहुंच रहे सभी स्टार्स की आंखें भी नम दिखाई दीं।

आशा भोसले को दिया गया राजकीय सम्मानImage Credit : Zoom, Instagram02 / 10

आशा भोसले को दिया गया राजकीय सम्मान

आशा भोसले ने संगीत की दुनिया में अपनी जबरदस्त जगह बनाई थी। वहीं अंतिम संस्कार से पहले आशा भोसले को राजकीय सम्मान दिया गया।

फूट-फूटकर रोता दिखा परिवारImage Credit : Zoom, Instagram03 / 10

फूट-फूटकर रोता दिखा परिवार

आशा भोसले के परिवार में हर किसी की आंखें नम नजर आईं। खासकर उनकी पोती जनई भोसले के आंसू बिल्कुल नहीं थमे। बता दें कि आशा भोसले ने बीते रविवार को आखिरी सांस ली।

आशा भोसले को दी गई सलामीImage Credit : Zoom, Instagram04 / 10

आशा भोसले को दी गई सलामी

राजकीय सम्मान में आशा भोसले को सलामी भी दी गई। अंतिम दर्शन के लिए मौजूद हर किसी ने आशा भोसले को सलामी दी। बता दें कि आशा भोसले के निधन से पूरे देश को झटका लगा है।

गम में चूर हुईं जनाई भोसलेImage Credit : Zoom, Instagram05 / 10

गम में चूर हुईं जनाई भोसले

दादी आशा भोसले के निधन से उनकी पोती जनई भोसले गम में चूर नजर आईं। जनई ने बीते शनिवार को पोस्ट कर बताया था कि उनकी दादी को चेस्ट इंफेक्शन के कारण अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

मायूस चेहरे के साथ पहुंचे रितेश देशमुखImage Credit : Zoom, Instagram06 / 10

मायूस चेहरे के साथ पहुंचे रितेश देशमुख

आशा भोसले के अंतिम दर्शन के लिए रितेश देशमुख भी पहुंचे। उनके चेहरे पर इस दौरान मायूसी छाई रही। रितेश देशमुख ने बीते दिन पोस्ट साझा कर उन्हें श्रद्धांजलि दी थी।

अंतिम दर्शन में पहुंचीं तबू07 / 10

अंतिम दर्शन में पहुंचीं तबू

आशा भोसले के अंतिम दर्शन के लिए तबू भी पहुंचीं। उनका चेहरा बेहद मायूस नजर आया। बता दें कि आशा भोसले ने तबू को तोहफा दिया था। दोनों की बॉन्डिंग काफी अच्छी थी।

सचिन तेंदुलकर ने दी श्रद्धांजलिImage Credit : Zoom, Instagram08 / 10

सचिन तेंदुलकर ने दी श्रद्धांजलि

सचिन तेंदुलकर अपनी पत्नी अंजली तेंदुलकर के साथ आशा भोसले के अंतिम दर्शन करने पहुंचे। वहां रहते हुए उन्होंने आशा ताई को श्रद्धांजलि भी अर्पित की।

राकेश रोशन आए नजर09 / 10

राकेश रोशन आए नजर

आशा भोसले के अंतिम दर्शन में राकेश रोशन पहुंचे। उनसे जुड़ा वीडियो खूब सुर्खियां बटोर रहा है, जिसमें राकेश रोशन, आशा भोसले की पोती को संभालते नजर आए।

उद्धव ठाकरे आए नजर10 / 10

उद्धव ठाकरे आए नजर

आशा भोसले को श्रद्धांजलि देने उद्धव ठाकरे भी पहुंचे। उन्होंने परिवार के साथ आशा ताई के अंतिम दर्शन किये। बता दें कि हर किसी का चेहरा उतरा नजर आया।

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!