Aryan Khan कर रहे कपड़ों का बिजनेसमैन, Shah Rukh Khan ने फ्री में शूट किया ऐड!

  • Authored by: शिवांगी चौहान
  • Updated Apr 25, 2023, 09:33 AM IST

Shah Rukh Khan Son Aryan Khan Launch his clothing brand: आर्यन खान ने अपने क्लोदिंग लाइन एक टीजर शेयर किया है। बिजनेस के अलावा आर्यन खान राइटिंग में भी हाथ आजमा रहे हैं। वह एक अभिनेता बनने का सपना नहीं देखते हैं लेकिन बॉलीवुड प्रोजेक्ट्स के लिए स्क्रिप्ट लिखना चाहते हैं।

aryan khan turns entrepreneur: शाहरुख खान यह साबित करने का कोई मौका नहीं छोड़ते कि वह एक बिंदास पिता हैं। शाहरुख निस्संदेह एक सुपरस्टार हैं और उनके बच्चे उनके नक्शेकदम पर चल रहे हैं। हाल ही में सुहाना खान अपने बॉलीवुड डेब्यू द आर्चीज से पहले कॉस्मेटिक लाइन मेबेलिन न्यूयॉर्क की ब्रांड एंबेसडर बन चुकी हैं और अब उनके बड़े बेटे आर्यन खान ने भी बिजनेस में हाथ जमाना शुरू कर दिया है। आर्यन खान अपने कपड़ों के ब्रांड की घोषणा करते हुए एक बिजनेसमैन बन गए हैं। खास बात ये है कि पिता शाहरुख खान ने ही आर्यन के लिए इस ऐड की शूटिंग की है। शाहरुख खान ने नए ऐड में बताया है कि आर्यन के इस स्टोर में क्या है और इसकी एक झलक दी है।

Aryan Khan and shah rukh khan

आर्यन खान ने सोमवार को अपने अपकमिंग क्लोदिंग वियर का एक टीजर शेयर किया है। उनके ब्रांड का नाम D'Yavol है और इसे लक्जरी स्ट्रीटवियर ब्रांड माना जाता है। आर्यन खान, लेटी ब्लागोएवा और बंटी सिंह के साथ हाथ मिलाकर इस ब्रांड के सह-मालिक हैं। यह पहली बार नहीं है जब उन्होंने साथ में साझेदारी की है। तीनों ने पहली बार ब्राउन स्पिरिट के लिए एक प्रीमियम वोदका ब्रांड लॉन्च किया था।

End of Feed