Aryan Khan तीसरे प्रोजेक्ट में पिता Shah Rukh Khan को करेंगे डायरेक्ट, 2027 में होगा बड़े पर्दे पर धमाका

Aryan Khan Planning to Direct Shah Rukh Khan In Upcoming Project: बॉलीवुड के किंग शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान ने अपने डायरेक्टोरियल डेब्यू 'द बैड्स ऑफ बॉलीवुड' से धमाल मचा दिया था। वहीं अब खबर आ रही है कि आर्यन खान अपकमिंग प्रोजेक्ट में पिता शाहरुख खान को डायरेक्टर करते दिखाई देंगे।

Aryan Khan Planning to Direct Shah Rukh Khan In Upcoming Project: बॉलीवुड के किंग शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान ने अपने डायरेक्टोरियल डेब्यू 'द बैड्स ऑफ' बॉलीवुड से ओटीटी पर धमाल मचा दिया था। उन्होंने अपनी वेबसीरीज में कई बॉलीवुड हस्तियों को कास्ट किया था। सीरीज में हर एक का अंदाज देखने लायक रहा, साथ ही इसके ट्विस्ट ने दर्शकों के होश उड़ा दिये थे। आर्यन खान अपने एक प्रोजेक्ट के साथ बड़े पर्दे पर भी डायरेक्टोरियल डेब्यू करने वाले हैं, जो कि 2026 में रिलीज होगी। लेकिन इन सबसे इतर उन्हें लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है। बताया जा रहा है कि आर्यन खान (Aryan Khan) तीसरे प्रोजेक्ट की प्लानिंग कर रहे हैं और इस प्रोजेक्ट में वह पिता शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) को निर्देशित करते दिखाई देंगे।

aryan khan on shah rukh khan

फोटो क्रेडिट- आर्यन खान, शाहरुख खान इंस्टाग्राम

पिंकविला की रिपोर्ट के मुताबिक, आर्यन खान (Aryan Khan) के तीसरे प्रोजेक्ट में उनके पिता शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) मुख्य भूमिका अदा करेंगे। लेकिन उनके साथ काम करने से पहले आर्यन खान अपने आपको बड़े पर्दे पर साबित करना चाहते हैं। उनसे जुड़े सूत्रों ने इस सिलसिले में कहा, "आर्यन खान अपने सुपरस्टार पिता को डायरेक्ट करने का चैलेंज लेने से पहले बड़े पर्दे पर एक सफल फिल्म देना चाहते हैं, जिससे वह फिल्ममेकर के तौर पर खुद को साबित कर सकें। उनका ये सुझाव इस अवसर को कमाने के लिए है, साथ ही वह चाहते हैं कि उनका काम उनके लिए बोले।"

End of Feed