ललित मोदी-सुष्मिता सेन के रिश्ते पर तस्लीमा नसरीन ने उठाए सवाल, लिखा- 'पैसे के लिए बिक गई?'

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jul 17, 2022, 11:40 AM IST

Sushmita Sen new post: ललित मोदी से अफेयर की खबरों के बीच सुष्मिता सेन इन दिनों मालदीव में छुट्टियां बिता रही हैं। वहीं, राइटर तस्लीमा नसरीन ने दोनों के रिश्ते पर सवाल उठाए हैं।

ललित मोदी-सुष्मिता सेन के रिश्ते पर तस्लीमा नसरीन ने उठाए सवाल, लिखा- 'पैसे के लिए बिक गई?'

Sushmita Sen latest photo. ललित मोदी ने सुष्मिता सेन के साथ अपनी रिलेशनशिप की घोषणा की थी। सोशल मीडिया पर जहां ललित मोदी को ट्रोल किया जा रहा है। हालांकि, इसके बाद से ही सुष्मिता सेन और उनके पूरे परिवार ने इस मामले पर चुप्पी साधी है। वह इन दिनों मालदीव में छुट्टियां बिता रही हैं। अब सुष्मिता सेन ने सोशल मीडिया पर अपनी वेकेशन की फोटो शेयर की है। दूसरी तरफ तस्लीमा नरसीन ने दोनों के रिश्ते पर भी सवाल उठाए हैं।

ललित मोदी और सुष्मिता सेन के रिश्ते पर बांग्लादेशी राइटर तस्लीमा नसरीन ने सवाल उठाए हैं। तस्लीमा नसरीन ने सोशल मीडिया पर लिखा, 'मुझे सुष्मिता सेन की पर्सनेलिटी सबसे ज्यादा पसंद आया था। कम उम्र में दो बेटियों को उन्होंने गोद लिया था। मुझे उनकी ईमानदारी, बहादुरी, जागरूकता, आत्मनिर्भरता, सीधापन और उनकी दृढ़ता पसंद आई है। अब सुष्मिता सेन ने अलग-अलग अपराधों में शामिल एक व्यक्ति के साथ समय बिता रही हैं। वह व्यक्ति बेहद अनाकर्षक है। क्या इसका मतलब है कि आदमी सुपर अमीर है? क्या वह पैसे के लिए बिक गई थीं?

Tasleema Nasreen

शेयर की मालदीव वेकेशन की फोटोज
तस्लीमा नसरीन आगे लिखती हैं, 'हो सकता है कि वह उस शख्स के साथ प्यार में हैं लेकिन, मैं विश्वास नहीं करना चाहती कि वह प्यार में हैं। जिन लोगों को पैसों से प्यार होता है, मेरी नजरों में वह इज्जत खो देते हैं।'   सुष्मिता सेन ने मालदीव वेकेशन की फोटोज शेयर की है। वह किसी रिजॉर्ट में समुद्र किनारे सुकून की चाह में खड़ी हैं। इसका जिक्र उन्होंने अपने कैप्शन में भी लिखा है। सुष्मिता सेन ने लिखा, 'आह कितनी शांति और सुकून है। शोर को खत्म करने की पावर कितनी अच्छी है।'

आउटफिट की बात करें तो सुष्मिता सेन ने नेट गाउन पहना हुआ है। सुष्मिता की इस फोटो को उनके बेटी अलीशा ने क्लिक किया है। इंस्टाग्राम कैप्शन में सुष्मिता ने बेटी को क्रेडिट भी दिया है। 

End of Article