बॉलीवुड

Article 370 Twitter Review: 'आर्टिकल 370' को दर्शकों ने कहा 'मास्टरपीस', यामी गौतम की एक्टिंग देख हुए नतमस्तक

Article 370 Twitter Review: बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस यामी गौतम और एक्ट्रेस प्रियामनी की 'आर्टिकल 370' बड़े पर्दे पर रिलीज हो चुकी है। खास बात तो यह है कि फिल्म को दर्शकों द्वारा भी खूब पसंद किया जा रहा है। यामी गौतम की मूवी को लोगों ने 'मास्टरपीस' तक कहा है।

Image

आर्टिकल 370 मूवी ट्विटर रिव्यू

Article 370 Twitter Review: बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस यामी गौतम ने अपनी एक्टिंग से हमेशा ही लोगों का खूब दिल जीता है। यामी गौतम की 'आर्टिकल 370' भी बड़े पर्दे पर रिलीज हो चुकी है। इस फिल्म में यामी गौतम के साथ-साथ प्रियामणि ने भी मुख्य भूमिका अदा की है। कश्मीर के मुद्दे पर आधारित 'आर्टिकल 370' (Article 370) के जरिए यामी गौतम (Yami Gautam) ने आतंकवाद पर भी चोट करने की कोशिश की है। खास बात तो यह है कि 'आर्टिकल 370' को लेकर लोगों ने भी अपने रिएक्शन साझा करने शुरू कर दिये हैं, जिसे देखकर कहा जा सकता है कि दर्शक फिल्म से इंप्रेस हुए हैं।

'आर्टिकल 370' (Article 370) में यामी गौतम (Yami Gautam) की एक्टिंग लोगों को खूब पसंद आ रही है। उनकी परफॉर्मेंस ने मानो मूवी में जान फूंक दी हो। उनके अलावा प्रियामणि ने भी अपना किरदार बखूबी अदा किया है। 'आर्टिकल 370' को देख कुछ दर्शकों ने इसे 'मास्टरपीस' का भी टैग दिया है। एक यूजर ने फिल्म की तारीफ करते हुए लिखा, "आर्टिकल 370' की स्पेशल स्क्रीनिंग अटेंड की। ये एक सिनेमैटिक मास्टरपीस है। यामी गौतम, आदित्य धर और बाकी टीम को ढेर सारी बधाइयां। यामी हर बार की तरह इस बार भी शानदार रही।"वहीं दूसरे यूजर ने लिखा, "आर्टिकल 370 धमाकेदार ओपनिंग करने वाली है। ये बॉलीवुड की अगली क्लीन हिट मूवी होने वाली है।"

'आर्टिकल 370' (Article 370) को देख एक यूजर ने लोगों से फिल्म देखने का अनुरोध भी किया। यूजर ने लिखा, "मैंने ये जबरदस्त मूवी आर्टिकल 370 स्पेशल स्क्रीनिंग में देखी। कृप्या इस फिल्म को देखें क्योंकि ये भारत के इतिहास के अहम लम्हे को दर्शाती है। एनआईए के तौर पर यामी गौतम का रोल जबरदस्त है। ये फिल्म मोदी सरकार के साहस और फील्ड ऑफिसर की दृढ़ता को दिखाती है।"

यामी गौतम (Yami Gautam) की 'आर्टिकल 370' (Article 370) की तारीफ यहीं नहीं खत्म हुई। एक यूजर ने लिखा, "यह मनोरंजक होते हुए भी बहुत सरल फिल्म है, जिसने एक प्रभावी कहानी को भी मनोरंजन में कह डाला। ये ड्रामा आपकी अटेंशन को पकड़कर रखेगा। यामी गौतम कभी भी निराश नहीं करती हैं। यहां उनकी परफॉर्मेंस तारीफ के लायक है। उनका भावनात्मक सीन भी कमाल का है।"

ashna malik
आशना मलिकauthor

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

और पढ़ें
End of Article