एक-दूजे के हुए Arjun Rampal-Gabriella Demetriade, फैंस हुए गदगद

Arjun Rampal and Gabriella Demetriade: बॉलीवुड एक्टर अर्जुन रामपाल ने फिल्म धुरंधर में अपनी शानदार एक्टिंग से दर्शकों का दिल जीता। अब एक्टर ने गैब्रिएला डेमेट्रियड्स से शादी कर जिंदगी की नई शुरुआत की है।

बॉलीवुड एक्टर अर्जुन रामपाल (Arjun Rampal) ने धुरंधर में मस्त एक्टिंग की थी। इस फिल्म को लोगों ने दिल खोलकर प्यार दिया। बॉक्स ऑफिस पर ये मूवी सुपरहिट साबित हुई। अब अर्जुन रामपाल ने अपनी जिंदगी की नई शुरुआत कर ली है। उन्होंने गैब्रिएला डेमेट्रियड्स (Gabriella Demetriades) के साथ घर बसा लिया है। आइए पूरी बात जानते है इस खास रिपोर्ट में... (Times Now Navbharat पर ये भी पढ़ें-Vibe Teaser: स्पाई वर्ल्ड में कॉमेडी का तड़का लगाएंगे कुणाल खेमू)

Arjun Rampal marries longtime partner

अर्जुन रामपाल ने कर ली शादी (pic credit-instagram)

अर्जुन रामपाल ने कर ली शादी

बॉलीवुड एक्टर अर्जुन रामपाल ने अपनी लंबे समय से पार्टनर रहीं गैब्रिएला डेमेट्रियड्स से शादी कर ली है। दोनों साल 2018 से एक-दूसरे के साथ हैं और अब उन्होंने अपने रिश्ते को कानूनी रूप से नया नाम दे दिया है। अर्जुन और गैब्रिएला ने गोवा में अपनी शादी रजिस्टर कराई, जिसके बाद उनकी शादी की खबर चर्चा में आ गई। यह कपल पहले ही दो बेटों के माता-पिता हैं। अर्जुन और गैब्रिएला अक्सर अपने परिवार के साथ नजर आते हैं और फैंस भी दोनों की जोड़ी को काफी पसंद करते हैं। अर्जुन रामपाल और गैब्रिएला दो बेटों के माता-पिता हैं। उनके बेटे एरिक का जन्म साल 2019 में हुआ था, जबकि दूसरे बेटे अरव का जन्म 2023 में हुआ। गैब्रिएला साउथ अफ्रीकी मॉडल और फैशन डिजाइनर हैं। दोनों अक्सर अपने बच्चों के साथ नजर आते हैं।

End of Feed