बॉलीवुड

Scoop: Arjun Rampal को मिली साजिद नाडियाडवाला की Housefull 5, पॉपुलर फ्रेंचाइजी में 14 साल बाद करेंगे वापसी

Housefull 5: अर्जुन रामपाल (Arjun Rampal) ने अपने काम से अपनी अलग पहचान बनाई है। एक्टर साजिद नाडियाडवाला की फिल्म हाउसफुल 5 में नजर आ सकते हैं। एक्टर 14 साल बाद इस पॉपुलर फ्रेंचाइजी में वापसी कर रहे हैं। फैंस एक्टर को नए अवतार में देखने के लिए काफी एक्साइटेड हैं।

Image

Arjun Rampal Housefull 5 (credit Pic: Instagram)

Housefull 5: साजिद नाडियाडवाला की फिल्म 'हाउसफुल 5' को लेकर जबरदस्त बज बना हुआ है। फिल्म रिलीज से पहले ही चर्चा में है। इस पॉपुलर फ्रेंचाइजी के पांचवें पार्ट का फैंस को बेसब्री से इंतजार है। इस फिल्म में अक्षय कुमार, रितेश देशमुख और अभिषेक बच्चन मुख्य भूमिका में है। अब इस फिल्म में अर्जुन रामपाल की एंट्री हो गई है। लेटेस्ट रिपोर्ट के अनुसार, अर्जुन इस पॉपुलर फ्रेंचाइजी का हिस्सा होंगे। इस खबर को जानने के बाद फैंस बेहद खुश है। आइए इस खबर के बारे में जानते हैं?

सूत्र से मिली जानकारी के अनुसार, एक्टर ने हाउसफुल में बड़े भाई का रोल प्ले किया था। 14 साल बाद एक्टर एक बार फिर इस फ्रेंचाइजी के साथ जुड़ रहे है। एक्टर को जब साजिद नाडियाडवाला ने स्क्रिप्ट सुनाई तो वो तभी तैयार हो गए। एक्टर फिल्म के साथ जुड़ने के लिए काफी एक्साइटेड है।

हाउसफुल 5 में हुई अर्जुन रामपाल की एंट्री

सोर्स ने खुलासा किया है कि अर्जुन की वापसी से अक्षय कुमार बेहद खुश है। हाउसफुल 5 में सभी कैरेक्टर्स अलग अंदाज में नजर आएंगे। ये फिल्म अगस्त 2024 में फ्लोर पर आएगी। ये एक बिग बजट मूवी है। हालांकि मेकर्स ने अभी तक अर्जुन रामपाल को लेकर कोई ऑफिशयल जानकारी नहीं दी है। हाउसफुल पहली कॉमेडी फिल्म है जिसका पांचवां पार्ट रिलीज होगा। ये फिल्म अगले साल दिवाली पर दस्तक देंगी। हाउसफुल के सभी पार्ट्स सुपरहिट रहे। हाउसफुल 5 अर्जुन के लिए बड़ा मौका है। एक्टर लंबे समय से पर्दे पर दमदार रोल का इंतजार कर रहे थे। एक्टर इन दिनों वेब सीरीज में नजर आ रहे हैं।

Priyanka Jha
प्रियंका झाauthor

मेरा नाम प्रियंका झा है। मैं टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी राइटर साल 2022 से जुड़ी हुई हूं। मीडिया में मुझे काम करने का 4 साल से ज्यादा का अनुभव है। मैंने अपने करियर की शुरूआत टीवी 9 भारतवर्ष से बतौर सब एडिटर की थी। इसके अलावा बतौर कंटेंट राइटर मैं कुछ महीनों इनशॉट्स टीम का हिस्सा भी रहीं हूं । मुझे हेल्थ और मनोरंजन की खबरें पढ़ने और लिखने में दिलचस्पी है। मैंने अपने करियर में हेल्थ, लाइफस्टाइल और मनोरंजन जैसी अलग-अलग बीट्स पर काम किया है। मैंने दिल्ली विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है। इसके अलावा मैंने भारतीय विद्या भवन से पब्लिक रिलेशन में डिप्लोमा और गुरु जाम्बेश्वर यूनिवर्सिटी से मास्टर्स की डिग्री ली है।

और पढ़ें
End of Article