Top 7 Tv Gossip 17 May: टीवी जगत से आज कई बड़ी खबरें सामने आई है। अब्दू रोजिक से लेकर करण वीर मेहरा तक चर्चा में रहे। शालीन भनोट खतरों के खिलाड़ी 14 के सबसे महंगे कंटेस्टेंट बने। रोहित शेट्टी के शो को लेकर काफी बज है। इसके अलावा बिग बॉस ओटीटी 3 के कंटेस्टेंट भी सुर्खियों में है। आइए बिना देर किए आज की बड़ी खबरों के बारे में जानते हैं।
फलक नाज के बाद उनकी बहन शफक नाज भी सलमान के शो में हिस्सा ले सकती हैं। शफक बिग बॉस ओटीटी 3 में दिखाई देंगी।
अब्दू रोजिक इन दिनों अपनी शादी को लेकर चर्चा में है। सिंगर से पूछा गया कि उनकी शादी में सलमान खान शामिल होंगे। अब्दू ने कहा कि सगाई के बाद भाईजान ने मुझे कॉल किया था। उन्होंने मुझे सगाई की बधाई दी। उम्मीद करता हूं वो मेरी शादी में भी आएंगे।
राखी सावंत ने हेल्थ अपडेट के बारे में जानकारी देते हुए कहा, मुझे 10 सेमी का ट्यूमर है। कल यानी शनिवार को मेरी सर्जरी है। इसके बाद मैं आपको दिखाऊंगी। मैं जल्द ही ठीक हो जाऊंगी।
रोहित शेट्टी के शो खतरों के खिलाड़ी 14 में आसिम रियाज, शालीन भनोट और अभिषेक कुमार हिस्सा लेने वाले है। ये तीनों इस साल के सबसे महंगे कंटेस्टेंट्स हैं।
रीम शेख डांस दीवाने में शामिल होंगी। एक्ट्रेस शो में बतौर गेस्ट पहुंचेंगी।
आरती सिंह अपनी शादी के बाद से चर्चा में हैं। एक्ट्रेस ने हाल ही में नो मेकअप लुक फोटो शेयर की है। एक्ट्रेस ने ये फोटो उनके वर्कआउट सेशन के बाद की है।
अंकित बाथरा टीवी के पॉपुलर एक्टर है। उन्होंने कई हिट शोज में काम किया है। अंकित ने टीवी एक्टर का टैग मिलने पर तोड़ी चुप्पी। उन्होंने कहा कि हम सेट पर 12 घंटे काम करते हैं। यही हमारे लिए फैमिली है। एक्टर तो एक्टर होता है।