Arjun Rampal Blessed With Baby Boy: बॉलीवुड एक्टर अर्जुन रामपला अक्सर अपनी प्रोफेशनल लाइफ के साथ-साथ पर्सनल लाइफ को लेकर भी सुर्खियों में बने रहते हैं। हाल ही में एक्टर के घर में नन्हे मेहमान का स्वागत हुआ है। अर्जुन की गर्लफ्रेंड ग्रैबिएला डेमेट्रियड्स ने दूसरे बच्चे को जन्म दिया है। ऐसे में एक्टर चौथी बार पिता बन गए हैं। इस बात की जानकारी उन्होंने खुद सोशल मीडिया पर दी है। इस खास रिपोर्ट में जानिए आखिर अर्जुन के घर में बेबी बॉय आया है या गर्ल।
Arjun Rampal Blessed With Baby Boy: बॉलीवुड इंडस्ट्री के मशहूर एक्टर अर्जुन रामपाल की गर्लफ्रेंड ग्रैबिएला डेमेट्रियड्स ने बेबी बॉय को जन्म दिया है। इस बात की जानकारी उन्होंने खुद सोशल मीडिया पर तस्वीर पोस्ट कर दी है। एक्टर को फैंस के साथ-साथ कई स्टार्स इस खुशी के लिए बधाई दे रहे हैं।
अर्जुन रामपाल (Arjun Rampal) के घर खुशियों ने दस्तक दे दी है, दरअसल एक्टर की गर्लफ्रेंड ग्रैबिएला डेमेट्रियड्स (Gabriella Demetriades) ने बेबी बॉय को जन्म दिया है। एक्टर ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर करते हुए लिखा है कि मुझे और मेरे परिवार को आज एक खूबसूरत बच्चे का जन्म हुआ है। मां और बेटा दोनों ठीक हैं। डॉक्टरों और नर्सों की अद्भुत टीम को धन्यवाद। हम चांद पर हैं, आपके सभी प्यार और समर्थन के लिए धन्यवाद। हैलोवर्ल्ड 20.07.2023।' पोस्ट इंटरनेट पर खूब तेजी से वायरल भी हो रहा है। ऐसे में फैंस के साथ-साथ कई बॉलीवुड हस्तियां एक्टर और ग्रैबिएला को इस खुशी के लिए मुबारकबाद दे रहे हैं। ग्रैबिएला से पहले अर्जुन रामपाल ने मेहर जेसिया (Mehr Jesia) से शादी की थी। एक्स वाइफ से अर्जुन की दो बेटियां माहिका और मायरा हैं। हालांकि दोनों का रिश्ता कुछ सालों बाद टूट गया था। साल 2019 में ग्रैबिएला और अर्जुन रामपाल ने पहले बेटे अरिक का स्वागत किया।अर्जुन रामपाल आखरी बार कंगना रनौत की फिल्म 'धाकड़' में नजर आए थे, जो बॉक्सऑफिस पर बुरी तरह से फ्लॉप हो गई थी।
