Janhvi Kapoor-Khushi Kapoor संग रिश्तों पर अर्जुन कपूर का शॉकिंग रिएक्शन, कहा- रिश्ते तारीफों से नहीं बनते

Arjun Kapoor on bond with Janhvi Kapoor and Khushi Kapoor: रोहित शेट्टी की फिल्म सिंघम अगेन में अर्जुन कपूर की परफॉर्मेंस ने फैंस को इम्प्रेस कर दिया है। वह पहली बार विलेन के अवतार में नजर आ रहे हैं। इस बीच अब फिल्म की रिलीज के बाद उन्होंने बहन जाह्नवी और खुशी के साथ रिश्ते को लेकर बात की है।

Arjun Kapoor on bond with Janhvi Kapoor and Khushi Kapoor: सिंघम अगेन (Singham Again) में अपनी एक्टिंग से दिल जीतने वाले अर्जुन कपूर काफी समय बाद खुश नजर आ रहे हैं। जाह्नवी कपूर और खुशी कपूर संग अपने रिश्ते को लेकर अब अर्जुन कपूर ने काफी शॉकिंग बयान दिया है। अर्जुन अपनी बहनों जान्हवी और खुशी कपूर के साथ एक करीबी रिश्ता शेयर करते हैं। बता दें कि अर्जुन और अंशुला बोनी कपूर की पहली पत्नी मोना से हैं, वहीं जान्हवी और खुशी, श्रीदेवी के साथ उनकी दूसरी शादी से हैं। अर्जुन ने हाल ही में इस बात को एक्सेप्ट किया है कि वह अभी भी अपनी बहनों के साथ डीप बॉन्ड बनाने की कोशिश में हैं। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि मजबूत रिश्तों के लिए सिर्फ तारीफ ही जरूरी नहीं होती है। यहां अर्जुन के इस शॉकिंग रिएक्शन पर एक नजर डालते हैं। यह भी पढ़ें- Lady Singham: रोहित शेट्टी ने कन्फर्म की अपनी अगली कॉप्स यूनिवर्स मूवी, सिंघम अगेन के बाद दीपिका पर चलाएंगे दाव

Arjun Kapoor on her Relation with Khushi Kapoor and Janhvi Kapoor

जाह्नवी और खुशी संग रिश्ते पर क्या बोले अर्जुन कपूर?

न्यूज 18 के साथ हाल ही में एक इंटरव्यू में, अर्जुन कपूर ने जान्हवी और खुशी के साथ अपने रिश्ते के बारे में खुलकर बात की है। उन्होंने बताया कि एक मजबूत रिश्ता तारीफों से नहीं बल्कि जरूरत पड़ने पर एक-दूसरे को बुलाने से मायने रखता है। अर्जुन ने कहा, 'आप केवल तारीफ के आधार पर रिश्ते नहीं बना सकते। आपको जरूरत पड़ने पर एक-दूसरे को कॉल करने में हिचकता नहीं चाहिए।'

End of Feed