Arjun Kapoor and Malaika Arora Break Up: बॉलीवुड एक्टर अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म सिंघम अगेन (Singham Again) के चलते सुर्खियों में हैं। रोहित शेट्टी की इस फिल्म में अर्जुन, विलेन बनने वाले हैं। ट्रेलर में अर्जुन के लुक और डायलॉग को फैंस का अच्छा रिस्पॉन्स मिला है। इसी के साथ ही अर्जुन कपूर इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी चर्चा में हैं। मलाइका अरोड़ा संग उनके रिश्तें पर सभी की नजरें बनी हुई हैं। बीते कुछ समय से दोनों के ब्रेकअप की खबरें सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही हैं। यह भी पढ़ें- Singham Again First Review: जबरदस्त मसाला एंटरटेनर है अजय देवगन की मूवी, डायलॉग्स करेंगे थोड़ा निराश
जन्मदिन पर भी अर्जुन ने नहीं किया विश
23 अक्टूबर को मलाइका के जन्मदिन के मौके पर एक्टर ने उन्हें विश भी नहीं किया। इस बीच मलाइका अरोड़ा के जन्मदिन तुरंत बाद, अगले ही दिन अर्जुन कपूर ने सोशल मीडिया पर एक क्रिप्टिक पोस्ट शेयर कर दिया। जो अब काफी वायरल हो रहा है। जिसके बाद फैंस को लग रहा है कि अर्जुन और मलाइका के ब्रेकअप की खबरें सच हो गई हैं। यहां इस पर एक नजर डालते हैं।
अर्जुन कपूर का क्रिप्टिक पोस्ट हुआ वायरल
मलाइका के जन्मदिन पर अर्जुन ने सोशल मीडिया पर उन्हें विश नहीं किया, इस बात ने पहले ही फैंस को काफी हैरान कर दिया था। जिसके बाद, 24 अक्टूबर को उन्होंने द लॉयन किंग से एक कोट को पोस्ट किया, जिसे कई लोगों ने उनके लिए एक क्रिप्टिक पोस्ट की तरह देखा है। इस कोट में लिखा छा, 'कभी मत भूलो कि तुम कौन हो - द लॉयन किंग' सोशल मीडिया पर अब अर्जुन और मलाइका के ब्रेकअप की खबरें और भी तेजी से वायरल हो रही हैं। फैंस को लग रहा है कि अब दोनों अलग हो गए हैं।
