अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में हैं। एक्टर मलाइका संग अपने ब्रेकअप की खबरों को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। दोनों ने अभी तक अपने ब्रेकअप को कंफर्म नहीं किया है। लेकिन लगातार अपने सोशल मीडिया पर एक-दूसरे के लिए क्रिप्टक पोस्ट शेयर कर रहे हैं। एक्टर ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर लेटेस्ट पोस्ट शेयर किया है। अर्जुन का पोस्ट सोशल मीडिया पर छाया हुआ है। एक्टर ने लिखा, सकरात्मक होने का मतलब ये नहीं है कि चीजें ठीक है। हालांकि आप जानते हैं कि सब ठीक हो जाएगा। चाहें कितना भी समय लग जाए।
Arjun- Malaika (credit Pic: Instagram)
अर्जुन ने शेयर किया क्रिप्टिक पोस्ट
कुछ दिनों पहले ही मलाइका के साथ मिस्ट्री मैन को देखा गया था। एक्ट्रेस की मिस्ट्री मैन संग फोटो खूब वायरल हुई थी। सोशल मीडिया पर यूजर्स का कहना था कि दोनों एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। अर्जुन और मलाइका के ब्रेकअप की खबरे इस साल की शुरुआत से चर्चा में है। मलाइका भी अपने इंस्टाग्राम पर क्रिप्टिक पोस्ट शेयर करती हैं। कपल का ब्रेकअप हो गया या नहीं। अभी तक इस बात को किसी ने भी कंफर्म नहीं किया है। दोनों की जोड़ी को फैंस बेहद पसंद करते हैं।
मलाइका और अर्जुन एक-दूसरे को पिछले 5 साल से डेट कर रहे हैं। मलाइका के जन्मदिन पर कपल ने अपने रिलेशनशिप को कंफर्म किया था। दोनों की जोड़ी को फैंस बेहद पसंद करते थे। अर्जुन से पहले मलाइका ने अरबाज खान से शादी की थी। मलाइका ने शादी के 19 साल बाद अरबाज से तलाक लिया था। वहीं, वर्क फ्रंट की बात करें तो अर्जुन सिंघम अगेन में नजर आएंगे।इस फिल्म में एक्टर विलेन का रोल प्ले करेंगे।
