Ulajh New Poster: जाह्नवी कपूर (Janhvi Kapoor) की फिल्म 'उलझ' (Ulajh) को लेकर जबरदस्त बज बना हुआ है जिसके रिलीज का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। मेकर्स ने हाल ही में फिल्म का धमाकेदार ट्रेलर रिलीज किया था। फिल्म के ट्रेलर को दर्शकों का पॉजिटिव रिस्पॉन्स मिला था। मेकर्स ने फैंस की एक्साइटमेंट को बढ़ाने के लिए फिल्म का नया पोस्टर शेयर किया है। पोस्टर में जाह्नवी इंटेंस लुक में दिखाई दे रही हैं। जाह्नवी के साथ बाकी स्टार्स का भी लुक सामने आया है। फिल्म के नए पोस्टर को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं।
फिल्म के नए पोस्टर में जाह्नवी अपने हाथों में कॉन्फिडेशियल फाइल पकड़े हुए हैं। पोस्टर में गुलशन देवैया, रोशन मैथ्यू और राजेश तैलंग और मेयांग चांग भी दिखाई दे रहे हैं। हर कलाकार अपनी अलग छाप छोड़ता नजर आ रहा है। एक्ट्रेस ने फिल्म के पोस्टर को शेयर करते हुए लिखा, हर फुसफुसाहट झूठ है। हर दोस्त एक जाल है। हर सुराग एक विश्वासघात है। फिल्म के पोस्टर पर फैंस जमकर रिएक्शन दे रहे हैं।
जाह्नवी ने शेयर किया उलझ का नया पोस्टर
फिल्म में जाह्नवी ने सुहाना भाटिया की महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है जो एक युवा राजनयिक है। एक्ट्रेस साजिशों के जाल में फंसते हुए नजर आ रही है। वो अपने करियर को सफल बनाने की कोशिश के बीच में भाई-भतीजावाद के मुद्दे को भी चुनौती देती नजर आई। ये फिल्म इस साल 2 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इसके अलावा एक्ट्रेस के पास कई फिल्में पाइपलाइन में हैं।
