बॉलीवुड

बारिश से बेटी Raha को बचाती दिखीं Alia Bhatt, वायरल वीडियो को देखकर पसीजा फैंस का दिल

आलिया भट्ट (Alia Bhatt) हाल ही में अपनी बेटी राहा के साथ नजर आईं। एक्ट्रेस के वायरल वीडियो पर फैंस जमकर रिएक्शन दे रहे हैं। वीडियो में आलिया अपनी बेटी राहा को बारिश से बचाते हुए नजर आ रही है। आलिया के क्यूट वीडियो पर फैंस जमकर रिएक्शन दे रहे हैं।

Image

Alia Bhatt and Raha (credit Pic: Instagram)

Alia Bhatt With Daughter Raha Video Viral: बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट अपनी बेटी राहा के साथ हाल ही में स्पॉट हुईं। एक्ट्रेस का बेटी संग वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो पर फैंस जमकर रिएक्शन दे रहे हैं। वीडियो में आलिया अपनी बेटी को गाड़ी से बाहर लेकर जाते हुए दिख रही हैं। एक्ट्रेस ने बेटी को ब्लैकेट में लपेटा हुआ है। राहा सोई हुई नजर आ रही हैं। आलिया और उनकी बेटी का क्यूट वीडियो फैंस को काफी पसंद आ रहा है।

आलिया ग्रे टॉप और नेवी ब्लू पैंट में नजर आ रही हैं। वहीं, राहा व्हाइट के कलर के आउटफिट में है। फैंस एक्ट्रेस के वीडियो पर फैंस जमकर रिएक्शन दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, आलिया को बेटी का इस तरह से ख्याल रखते देखना अच्छा लग रहा है। दूसरे यूजर ने लिखा, ये बहुत ही प्यारा वीडियो है। तीसरे यूजर ने लिखा, आलिया अपनी बेटी का हमेशा रखती हैं खास ख्याल।

बेटी संग नजर आईं Alia Bhatt

आलिया और रणबीर ने साल 2022 में अपनी बेटी का स्वागत किया था। एक्ट्रेस इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म को लेकर चर्चा में है। एक्ट्रेस जिगरा में काम कर रही है। आलिया के साथ वेदांग रैना मुख्य भूमिका में है। एक्ट्रेस ने कुछ समय पहले फिल्म के सेट से फोटो शेयर की थी। इसके अलावा एक्ट्रेस वाईआरएफ की स्पाई यूनिवर्स एल्फा में लीड रोल प्ले करेंगी। एक्ट्रेस ने कुछ समय पहले फिल्म का टीजर शेयर किया था। फिल्म अगले साल सिनेमाघरों में रिलीज होगी। आलिया के साथ शरवरी वाघ और बॉबी देओल मुख्य भूमिका में है। फिल्म को लेकर काफी बज बना हुआ है।

Priyanka Jha
प्रियंका झाauthor

मेरा नाम प्रियंका झा है। मैं टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी राइटर साल 2022 से जुड़ी हुई हूं। मीडिया में मुझे काम करने का 4 साल से ज्यादा का अनुभव है। मैंने अपने करियर की शुरूआत टीवी 9 भारतवर्ष से बतौर सब एडिटर की थी। इसके अलावा बतौर कंटेंट राइटर मैं कुछ महीनों इनशॉट्स टीम का हिस्सा भी रहीं हूं । मुझे हेल्थ और मनोरंजन की खबरें पढ़ने और लिखने में दिलचस्पी है। मैंने अपने करियर में हेल्थ, लाइफस्टाइल और मनोरंजन जैसी अलग-अलग बीट्स पर काम किया है। मैंने दिल्ली विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है। इसके अलावा मैंने भारतीय विद्या भवन से पब्लिक रिलेशन में डिप्लोमा और गुरु जाम्बेश्वर यूनिवर्सिटी से मास्टर्स की डिग्री ली है।

और पढ़ें
End of Article