लंबे समय के बाद Malaika Arora संग दिखे Arjun Kapoor, उड़ी थीं ब्रेकअप की अफवाह

Malaika Arora-Arjun Kapoor Seen Together: अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा के ब्रेकअप की खबरें काफी समय से चर्चा में थीं। इन अफवाहों पर लगाम लगाने के बाद अब अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) और मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) को देर रात एक साथ एक ही कार में स्पॉट किया गया है।

Malaika Arora-Arjun Kapoor Seen Together: बॉलीवुड एक्टर अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) और एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) अपने रिलेशनशिप के चलते लगातार सुर्खियां बटोर रहे हैं। शायद ही कोई ऐसा इवेंट और पार्टी होगी, जिसमें मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर को साथ में ना देखा गया हो। बीते कुछ महीनों से अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा के अलग होने की खबरों ने सभी फैन्स को हिलाकर रख दिया था। इन ब्रेकअप की अफवाहों के बीच देर रात अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा को एक ही कार में साथ में देखा गया है। दोनों का साथ में वीडियो सामने आया है, जो इंटरनेट पर बड़ी तेजी से वायरल हो रहा है।

Malaika Arora and Arjun Kapoor

मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर को अमृता अरोड़ा लदाक के घर से बाहर निकलते देखा गया। इस दौरान ने सफेद शर्ट पहनी थी, वहीं दूसरी ओर अर्जुन कपूर कैप के साथ ब्लैक टी-शर्ट में नजर आए। बता दें मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर अक्सर अपनी पर्सनल लाइफ को प्राइवेट रखना पसंद करते हैं। बहुत कम बार ऐसा हुआ है जब दोनों को अपने रिश्ते के बारे में खुलकर बात करते हुए देखा गया है।

End of Feed