बॉलीवुड

Ranbir Kapoor की 'Animal' पर Taapsee Pannu ने कसा तंज, बोलीं 'यह इंडियन ऑडियंस के लिए...'

Taapsee Pannu on Animal: हाल ही में एक यूट्यूब चैनल को दिए इंटरव्यू में तापसी पन्नू ने बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर की ब्लॉकबस्टर फिल्म 'एनिमल' को लेकर अपनी राय दी। तापसी पन्नू ने फिल्म पर तंज कसते हुए कहा कि इस तरह की फिल्में समाज के लिए सही हैं और मैं ऐसी फिल्में कभी नहीं करूंगी।

Image

Ranbir Kapoor and Taapsee Pannu

Taapsee Pannu on Animal: बॉलीवुड अभिनेता रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) की फिल्म 'एनिमल' (Animal) ब्लॉकबस्टर होने के बाद से ही चर्चा का विषय बन गई है। हरकोई संदीप रेड्डी ने निर्देशन में बनी रणबीर कपूर स्टारर पर अपनी राय साझा कर रहा है। कई लोगों ने इसके खिलाफ बात की है तो कईयों को फिल्म पसंद भी आई। कंगना रनौत, नवाजुद्दीन सिद्दीकी और कोंकणा सेन शर्मा जैसे कई सेलेब्स ने फिल्म के खिलाफ बात की है। ऐसे में अब तापसी पन्नू को लगता है कि 'एनिमल' जैसी फिल्में समाज के लिए खतरनाक साबित हो सकती हैं। तापसी पन्नू (Taapsee Pannu) ने यहां तक कहा कि वो इस तरह की फिल्में करना पसंद नहीं करेंगी।

तापसी पन्नू ने राज शमानी के यूट्यूब चैनल से बात की। एक्ट्रेस ने बताया कि वो कोई चरमपंथी नहीं हैं लेकिन तापसी पन्नू उन लोगों की बातों से सहमत नहीं है, जो कहते हैं कि 'गॉन गर्ल' देखने वाले लोग 'एनिमल' भी देख सकते हैं। तापसी पन्नू ने बताया कि हॉलीवुड की फिल्में अलग कॉन्टेक्स्ट में होती हैं। बॉलीवुड की फिल्मों का लोगों पर अलग प्रभाव पड़ता है क्यों जवान लोग फिल्मी एक्टर्स के डायलॉग और हेयरस्टाइल तक को कॉपी करते हैं।

तापसी पन्नू ने आगे बताया कि स्टॉकिंग को भारत में बुरा माना जाता है और फिल्में देखने के बाद लोग इस तरह की चीजें से प्रभावित होते हैं। तापसी पन्नी ने 'एनिमल' के क्रिटिक्स पर भी तंज कसा और कहा कि समाज और कल्चर को देखते हुए उन्हें फिल्म को लेकर लोगों को समझाने की जरुरत है। एनिमल जैसी फिल्में बनाई जा सकती हैं लेकिन लोगों में इसका मैसेज पॉजिटिव जाना चाहिए।

Lalit Kumar
ललित कुमार author

ललित कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम में बतौर राइटर जुड़े हैं। पत्रकारिता में डिप्लोमा करने के बाद ललित ने एंटरटेनमेंट बीट में अपना करियर शुरू किया और बॉलीवुड, टीवी, वेब सीरीज और सेलेब्रिटी लाइफ से जुड़ी खबरों की गहरी समझ विकसित की। मीडिया में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले ललित एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के ट्रेंड्स, ब्रेकिंग अपडेट्स, फिल्म/वेब सीरीज कवरेज को यूजर-फ्रेंडली अंदाज में पेश करने में माहिर हैं और अबतक 13,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article