Bade Miyan Chote Miyan New Poster: बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार (Akshay Kumar) और टाइगर श्रॉफ (Tiger Shroff) की अपकमिंग फिल्म 'बड़े मियां छोटे मियां' (Bade Miyan Chote Miyan) का नया पोस्टर सामने आया है। अक्षय कुमार ने हाल ही में अपने सोशल मीडिया अकाउंट फिल्म के नए पोस्टर को जारी किया है। इस पोस्टर में अक्षय कुमार और टाइगर श्रॉफ एक धांसू लुक में दिखाई दे रहे हैं। फिल्म के पोस्टर ने फैन्स की बेताबी बढ़ा दी है। इस नए पोस्टर को देखने एक बाद फैन्स ने भी सोशल मीडिया पर कमेंट्स की बौछार करनी शुरू कर दी है। फैन्स यह काफी पसंद आया है और जमकर इसकी तारीफ कर रहे हैं।
'बड़े मियां छोटे मियां' के पोस्टर को जारी करते हुए अक्षय कुमार ने कैप्शन दिया, 'बड़े परदे अपनी पसंदीदा चीज एक्शन करने के लिए लौट आया हूं। बड़े मियां छोटे मियां का टीजर 24 जनवरी के दिन रिलीज होगा।' फैन्स काफी समय से अक्षय कुमार और टाइगर श्रॉफ स्टारर का टीजर देखने के लिए बेताब थे।
'बड़े मियां छोटे मियां' का निर्देशन अली अब्बास जफर कर रहे हैं। फिल्म में अक्षय कुमार और टाइगर श्रॉफ के अलावा पृथ्वीराज सुकुमारन, सोनाक्षी सिन्हा, मानुषी छिल्लर और अलाया एफ सहित कई एक्टर्स लीड रोल में दिखाई देंगे। फिल्म इसी साल 10 अप्रैल के दिन रिलीज होगी। रिपोर्ट्स की मानें तो इस फिल्म का बजट 250 करोड़ रुपये बताया जा रहा है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो अक्षय और टाइगर की फिल्म 'बड़े मियां छोटे मियां' का टीजर लगभग 100 सेकंड लंबा होगा।
