SCOOP: Arjun Kapoor-Malaika Arora शादी के बंधन में बंधने को तैयार, अगले हफ्ते करेंगे सगाई!!

Arjun-Malaika engagement: ट्रेड एक्सपर्ट उमैर संधू ने अपने लेटेस्ट ट्वीट में दावा किया है कि एक्टर अर्जुन कपूर अगले हफ्ते अदाकारा मलाइका अरोड़ा के साथ सगाई करने वाले हैं। दोनों प्यार के शहर पेरिस में एक-दूसरे के साथ सगाई करेंगे, जिसके लिए तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। अर्जुन-मलाइका ने अभी तक इस खबर पर रिएक्ट नहीं किया है।

KEY HIGHLIGHTS
  • लम्बे वक्त से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं अर्जुन कपूर-मलाइका अरोड़ा
  • अर्जुन-मलाइका की सगाई की खबरों ने हिलाया इंटरनेट
  • अर्जुन-मलाइका अगले हफ्ते पेरिस में कर सकते हैं सगाई

Arjun-Malaika engagement: बॉलीवुड अभिनेता अर्जुन कपूर अभिनेत्री मलाइका अरोड़ा को लम्बे वक्त से डेट कर रहे हैं। शुरुआती दौर में अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा ने अपने रिश्ते को दुनिया से छुपाकर रखा लेकिन वक्त के साथ इन्होंने लोगों को बता दिया कि ये एक-दूसरे को लेकर सीरियस हैं। अर्जुन कपूर अभिनेत्री मलाइका अरोड़ा को अपने फैमिली फंक्शन्स में लेकर पहुंचने लगे, जिसके बाद यह साफ हो गया कि एक्टर का परिवार भी मलाइका को स्वीकार कर चुका है। अर्जुन-मलाइका के ऐलान-ए-इश्क के बाद से ही लोग इनकी शादी की खुशखबरी सुनने का इंतजार कर रहे हैं। कई बार ऐसी खबरें आईं कि ये दोनों शादी के लिए तैयार हैं लेकिन हर बार ये खबरें अफवाह साबित हुईं। एक बार फिर से अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा की शादी की खबरें आग की तरह फैल रही हैं और बताया जा रहा है कि ये दोनों अगले हफ्ते सगाई कर सकते हैं।

SCOOP: Arjun Kapoor-Malaika Arora शादी के बंधन में बंधने को तैयार, अगले हफ्ते करेंगे सगाई!!

SCOOP: Arjun Kapoor-Malaika Arora शादी के बंधन में बंधने को तैयार, अगले हफ्ते करेंगे सगाई!!

ट्रेड एक्सपर्ट उमैर संधू ने अपने एक ट्वीट के जरिए ट्विटर पर खलबली मचा दी है। उमैर संधू ने अपने ट्वीट में लिखा है कि अर्जुन-मलाइका अगले हफ्ते सगाई कर सकते हैं। उमैर संधू के अनुसार, 'बॉलीवुड से बड़ी ब्रेकिंग सामने आई है, जिसके अनुसार मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर अगले हफ्ते पेरिस में सगाई कर सकते हैं।'

End of Feed