बॉलीवुड

Pathaan Box Office Day 26: पठान ने चौथे रविवार को मारी लम्बी छलांग, कमाई पहुंची 1000 करोड़ के पार

Pathaan Box Office Day 26: बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान की एक्शन एंटरटेनर पठान सिनेमाघरों में लगातार अच्छे आंकड़े दर्ज करा रही है। फिल्म ने देश में 515 करोड़ की कमाई पूरी कर ली है, जिसकी मदद से इसने वर्ल्डवाइड 1000 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है। किंग खान की किसी भी फिल्म ने अभी तक पठान जैसा शानदार प्रदर्शन नहीं किया है।

Image

Pathaan Box Office Day 26: पठान ने चौथे रविवार को मारी लम्बी छलांग, कमाई पहुंची 1000 करोड़ के पार

KEY HIGHLIGHTS
  • फिल्म पठान ने सिनेमाघरों में पूरा किया 26 दिनों का सफर
  • पठान की कमाई में 26वें दिन आई जबरदस्त उछाल
  • 26 दिनों में पठान ने कर डाली 1000 करोड़ की कमाई

Pathaan Box Office Day 26: बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान की पठान बीते महीने 25 तारीख को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। फिल्म पठान ने भारी विरोध के बीच सिनेमाघरों में कदम रखा था, जिस कारण ट्रेड एक्सपर्ट्स इसकी कमाई को लेकर आशंकित थे। ट्रेड एक्सपर्ट्स को लग रहा था कि फिल्म पठान सिनेमाघरों में अच्छी कमाई करने से चूक सकती है क्योंकि देश के अलग-अलग हिस्सों में इसको लेकर लगातार विरोध हो रहा था लेकिन किंग खान के करिश्मे के सामने सभी विरोधी नतमस्क हो गए और पठान ने बॉक्स ऑफिस पर धांसू शुरुआत की। फिल्म पठान ने ओपनिंग-डे से ताबड़तोड़ कमाई का ऐसा सिलसिला शुरू किया था, जो 26वें दिन भी जारी रहा। फिल्म पठान ने 26वें दिन जबरदस्त कमाई की और वर्ल्डवाइड 1000 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया।

कुछ देर पहले ही यशराज बैनर ने फिल्म पठान के 26वें दिन के आंकड़े जारी किए हैं, जिनके अनुसार इसकी कमाई 1000 करोड़ के पार निकल चुकी है। फिल्म ने 26वें दिन जबरदस्त उछाल दर्ज कराई, जिसकी मदद से इसकी कमाई 1000 करोड़ के पार निकल गई है। शाहरुख खान की किसी भी फिल्म ने इससे पहले इतनी शानदार कमाई दर्ज नहीं कराई थी। फिल्म पठान से शाहरुख खान ने बॉक्स ऑफिस पर सफल वापसी कर ली है। किंग खान ने एक बार फिर से साबित कर दिया है कि उनका वक्त अभी खत्म नहीं हुआ है।

देश में पठान ने पार किया 500 करोड़ का आंकड़ा

बॉलीवुड के जाने-माने ट्रेड एक्सपर्ट तरण आदर्श ने कुछ देर पहले ही ट्वीट करके जानकारी दी है कि शाहरुख खान, दीपिका पादुकोण और जॉन अब्राहम की पठान ने देश में 500 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है। फिल्म पठान ने 26 दिनों में भारत में 515 करोड़ रुपये कमाए हैं। पठान किंग खान की सबसे बड़ी हिट मूवी बनकर उभरी है। इससे पहले उनकी किसी मूवी ने बॉक्स ऑफिस पर ऐसा प्रदर्शन नहीं किया है।

Rahul Sharma
राहुल शर्माauthor

राहुल शर्मा एंटरटनमेंट जर्नलिज्म में 13 वर्षों का समृद्ध अनुभव रखते हैं। वह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम के लीड के रूप में काम कर रहे हैं। जर्नलिज्म में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा करने वाले राहुल अब तक 14,000 से अधिक लेख लिख चुके हैं। अपने करियर के दौरान उन्होंने कई बड़े बॉलीवुड और टीवी सितारों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं, साथ ही प्रभावशाली फिल्म रिव्यू, फीचर स्टोरीज और रोचक थ्रोबैक आर्टिकल भी लिखे हैं। उनकी लेखन शैली में गहराई, सहजता और इंडस्ट्री की गहरी समझ साफ झलकती है। राहुल को फिल्में देखना, नई जगहों की यात्रा करना और किताबें पढ़ना बेहद पसंद है, जो उनकी रचनात्मकता और कंटेंट गुणवत्ता को और निखारते हैं।

और पढ़ें
End of Article