Arjun Kapoor To Enter In Ajay Devgn Singham Again: बॉलीवुड के मशहूर एक्टर अजय देवगन 'सिंघम अगेन' (Singham Again) के जरिए बड़े पर्दे पर दस्तक देने वाले हैं। उनकी और रोहित शेट्टी की यह धमाकेदार फिल्म साल 2024 में रिलीज होगी। पहले यह फिल्म 15 अगस्त पर रिलीज होने वाली थी, लेकिन अब इसकी रिलीज डेट आगे बढ़ा दी गई है। वहीं अब अजय देवगन की 'सिंघम अगेन' में अर्जुन कपूर की एंट्री हुई है जो मूवी में मुख्य भूमिका अदा कर सकते हैं।
यह भी पढ़ें: Jawan की सक्सेस के बीच मन्नत में चिल कर रहे हैं शाहरुख खान, सुहाना और आर्यन के साथ छत पर उठाया मौसम का मजा
अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) और सिंघम अगेन' (Singham Again) से जुड़ी यह जानकारी उनके करीबी सूत्रों ने दी है। बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट के मुताबिक, अर्जुन कपूर के करीबी सूत्र ने इस बात की पुष्टि की है कि वह जल्द ही 'सिंघम अगेन' में कदम रखेंगे। सूत्र ने इस सिलसिले में कहा, "हां अर्जुन कपूर रोहित शेट्टी की कॉप युनिवर्स में कदम रख रहे हैं और यह बहुत बड़ा सरप्राइज है, जिसे रोहित शेट्टी और बाकी टीम ने छुपाकर रखा था। हालांकि सबसे बड़ी बात यह है कि अर्जुन कपूर फिल्म में विलेन का रोल अदा करेंगे। अर्जुन कपूर मूवी में चार सुपरकॉप्स के खिलाफ विलेन बनेंगे, जिसमें सिंघम, सिंबा, सूर्यवंशी और लेडी सिंघम शामिल है।"
खबरों की मानें तो अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) ने रोहित शेट्टी की सिंघम अगेन' (Singham Again) के लिए तैयारियां भी शुरू कर दी हैं। इस बारे में बात करते हुए अर्जुन कपूर से जुड़े सूत्र ने कहा, "रोहित शेट्टी पूरी कोशिश कर रहे हैं कि वह इस मूवी को भारतीय सिनेमा की सबसे बड़ी फिल्म बनाएं। फिल्म की शूटिंग जल्द ही शुरू होगी और यह साल 2024 में रिलीज होगी। 'सिंघम अगेन' के जरिए रोहित शेट्टी एक बार फिर से साबित कर देंगे कि वह बॉलीवुड के बड़े डायरेक्टर हैं।"
एंटरटेनमेंट की ताजा ख़बरें (Entertainment News Hindi) पढ़ें हिंदी में और देखें बॉलीवुड न्यूज (Bollywood News in Hindi) की छोटी-बड़ी सभी खबरें Times Now Navbharat Live TV पर। और Friday OTT Release (Web Series) की ताजा जानकारी के लिए जुड़े रहें Times Now Navbharat से।
