बॉलीवुड

Jawan की सक्सेस के बीच मन्नत में चिल कर रहे हैं शाहरुख खान, सुहाना और आर्यन के साथ छत पर उठाया मौसम का मजा

Shah Rukh Khan Enjoying With Suhana Khan And Aryan Khan: बॉलीवुड के किंग यानी शाहरुख खान इन दिनों 'जवान' की अपार सफलता के कारण चर्चा में बने हुए हैं। फिल्म की ताबड़तोड़ कमाई के बीच वह अपने बच्चों के साथ चिल करते नजर आए। उनका एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

Image

शाहरुख खान बच्चों संग छत पर चिल करते आए नजर

Shah Rukh Khan Enjoying With Suhana Khan And Aryan Khan: बॉलीवुड के किंग यानी शाहरुख खान की 'जवान' पर्दे पर ताबड़तोड़ कमाई कर रही है। फिल्म ने छह दिन में ही विश्वस्तर पर 600 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है। वहीं भारत में भी 'जवान' (Jawan) की छप्परफाड़ कमाई जारी है। फिल्म की अपार सफलता के बीच शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) मन्नत में चिल करते नजर आए। वह अपने दोनों बच्चों आर्यन खान और सुहाना खान के साथ मन्नत की छत पर स्पॉट हुए।

शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) का इससे जुड़ा वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो एक फैन ने शाहरुख खान को अपने बच्चों सुहाना खान और आर्यन खान के साथ मन्नत की छत पर चिल करते देखा। बता दें कि शाहरुख खान अपने तीनों ही बच्चों के काफी क्लोज हैं। कई बार वह मीडिया के सामने वह आर्यन खान और सुहाना खान के साथ बॉन्डिंग के बारे में चर्चा कर चुके हैं।

शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) के इस वीडियो पर फैंस भी खूब कमेंट कर रहे हैं। एक यूजर ने वीडियो पर लिखा, "जवान' की सफलता के बाद किंग खान चिल कर रहे हैं।" वहीं दूसरे यूजर ने लिखा, "किंग खान ताजी हवा का लुत्फ ले रहे हैं।" वहीं एक यूजर ने शाहरुख खान की तारीफ करते हुए लिखा, "वहां तक पहुंचने के लिए भी शाहरुख खान को कड़ी मेहनत करनी पड़ी है।"

2023 में रहा शाहरुख खान का जलवा

शाहरुख खान ने साल 2023 की शुरुआत से ही रंग जमाया हुआ है। किंग खान की फिल्म 'पठान' ने बॉक्स ऑफिस पर झंडे गाड़ दिये थे। इसके बाद उनकी 'जवान' ने लोगों का दिल जीतने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। इससे इतर शाहरुख खान जल्द ही 'डंकी' में भी दिखाई देंगे।

ashna malik
आशना मलिकauthor

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

और पढ़ें
End of Article