नवरात्रि पर Arijit Singh ने भक्तों को दी खास भेंट, अपनी आवाज में गाई 'लिंग भैरवी शयन आरती'

बॉलीवुड सिंगर अरिजीत सिंह ने नवरात्रि के मौके पर खास भेंट दी है। उन्होंने ईशा के संगीत समूह 'साउंड्स ऑफ ईशा' के लिए 'लिंग भैरवी शयन आरती' गाई, जिसे 12 अक्टूबर को यूट्यूब पर रिलीज किया गया।

बॉलीवुड के पॉपुलर सिंगर अरिजीत सिंह (Arijit Singh) इन दिनों चर्चा में हैं। इस बीच नवरात्रि (Navratri) के पावन अवसर पर अरिजीत सिंह ने अपने संगीत से भक्तों को एक खास भेंट दी है। अपनी सुरीली आवाज से लोगों के दिलों पर राज करने वाले अरिजीत अब भक्ति संगीत के जरिए देवी की आराधना करते नजर आ रहे हैं। उन्होंने ईशा के संगीत समूह 'साउंड्स ऑफ ईशा' के लिए 'लिंग भैरवी शयन आरती' को अपनी आवाज दी है। यह खास प्रस्तुति 12 अक्टूबर को यूट्यूब पर रिलीज की गई। आइए पूरी बात जानते हैं इस रिपोर्ट में...(Times Now Navbharat पर ये भी पढ़ें-Grammy की रेस में 'धुरंधर 2' का गाना 'फिर से', Arijit Singh ने फैंस का जताया आभार)

arijit singh

नवरात्रि के मौके पर अरिजीत सिंह की खास भेंट (pic credit-sounds of isha)

अरिजीत सिंह की खास पेशकश

बॉलीवुड सिंगर अरिजीत सिंह ने नवरात्रि के मौके पर अपनी आवाज में खास आरती पेश की है। 'लिंग भैरवी शयन आरती' को 12 अक्टूबर को यूट्यूब पर जारी किया गया। इस आरती में अरिजीत की सुरीली आवाज के साथ पारंपरिक वाद्ययंत्रों की धुन सुनने को मिलती है। उनकी इस पेशकश में मां की भक्ति के साथ मन को सुकून देने वाला संगीत भी है। बता दें कि यूट्यूब पर अरिजीत सिंह की प्रस्तुति को लोग दिल खोलकर प्यार दे रहे हैं।

End of Feed