'ऐसे मत कर यार...' अरिजीत सिंह और आमिर खान का वीडियो हुआ वायरल

Arijit Singh and Aamir Khan Video: बॉलीवुड के पॉपुलर सिंगर अरिजीत सिंह (Arijit Singh) और आमिर खान का एक वीडियो सामने आया है, जो कि इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस क्लिप को देखकर लोग गदगद हो गए हैं।

Arijit Singh and Aamir Khan Video: बॉलीवुड के पॉपुलर सिंगर अरिजीत सिंह (Arijit Singh) इन दिनों चर्चा में बने हुए हैं। अरिजीत सिंह को प्लेबैक सिंगिंग की वजह से अरिजीत सिंह को देश में ही नहीं बल्कि दुनिया भर में पहचान मिली। हालांकि हाल ही में अरिजीत सिंह ने कहा कि वो अब प्लेबैक सिंगिंग नहीं करेंगे। इस बीच बॉलीवुड सुपरस्टार आमिर खान ने अरिजीत सिंह से ऐसी बात कह दी है कि लोग दंग रह गए है। इस दौरान का वीडियो इंटरनेट पर आग की तरह फैल रहा है। आइए नजर डालते है इस क्लिप पर....

arjit aamir

pic credit- ek din song

आमिर खान ने अरिजीत से कही ये बात

अरिजीत सिंह ने प्लेबैक सिंगिंग से रिटायरमेंट की घोषणा कर दी है। हाल ही में अरिजीत सिंह, आमिर खान से मिलने पहुंचे थे। आमिर खान अपने बेटे जुनैद खान और साई पल्लवी की फिल्म 'एक दिन' के गाने के लिए अरिजीत से मिलने गए थे। अरिजीत ने रिटायरमेंट की घोषणा से पहले ही इस फिल्म के लिए गाना कमिट किया था। अब 'एक दिन' का टाइटल ट्रैक रिलीज हो चुका है। वीडियो में जुनैद और साई नहीं दिखे हैं, बल्कि आमिर खान की जियागंज में अरिजीत से मुलाकात के फुटेज हैं। वीडियो में आमिर अरिजीत से कहते हैं, 'तुम अब कोई प्रोजेक्ट नहीं ले रहे हो? कुछ समय ब्रेक लेना चाहते हो या हिंदी फिल्मों के लिए गाना नहीं गाना चाहते? ऐसे मत कर यार, हम लोगों का क्या होगा भाई?'

End of Feed