बॉलीवुड

लंदन में कृति सेनन ने करोड़पति बॉयफ्रेंड संग बिताया क्वालिटी टाइम, वीडियो हुआ वायरल

Kriti Sanon and Kabir Bahia Video: बॉलीवुड एक्ट्रेस कृति सेनन इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ की वजह से चर्चा में बनी हुई हैं। रिपोर्ट्स की मानें तो कृति, कबीर बहिया को डेट कर रही है। इस बीच बॉलीवुड अदाकारा कृति सेनन और कबीर बहिया का एक वीडियो सामने आया है, जो कि इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है।

Image

pic credit- reddit

Kriti Sanon and Kabir Bahia Video: बॉलीवुड एक्ट्रेस कृति सेनन इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ की वजह से चर्चा में बनी हुई हैं। कृति सेनन को लेकर ये अफवाह है कि वो बिजनेसमैन कबीर बहिया को डेट कर रही हैं। दोनों को अक्सर साथ में देखा जाता है। इस बीच बॉलीवुड अदाकारा कृति सेनन और कबीर बहिया का एक वीडियो सामने आया है, जो कि इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस क्लिप को देखकर लोग तरह-तरह की बातें कर रहे हैं। आइए नजर डालते है इस क्लिप पर...

कृति सेनन और कबीर का वीडियो वायरल

बॉलीवुड एक्ट्रेस कृति सेनन और बिजनेसमैन कबीर बहिया के रिलेशनशिप की अफवाहें लगातार सुर्खियों में रहती हैं। दोनों ने कभी रिश्ते की पुष्टि नहीं की, लेकिन साथ दिखने की तस्वीरें और वीडियो से बातें तेज हो जाती हैं। अब रेडिट के BollyBlindsNGossip पेज पर एक वीडियो वायरल हुआ है, जिसमें कृति और कबीर लंदन की सड़कों पर हाथ में हाथ डाले चलते दिख रहे हैं। दोनों बातों में डूबे हुए लग रहे हैं। कृति ब्राउन टॉप, पफर जैकेट और जींस में खूबसूरत लग रही थीं, जबकि कबीर नीले हुडी और पैंट में कैजुअल थे।कबीर हाल ही में कृति की बहन नूपुर सेनन की शादी में भी शामिल हुए थे, जहां उन्होंने इंस्टाग्राम पर कई तस्वीरें शेयर कीं। इनमें कृति और कबीर साथ में कई फोटोज में दिखे। एक फोटो में दोनों रोमांटिक पोज दे रहे थे।

इस मूवी में नजर आएंगी कृति सेनन

कृति सेनन ने ट्विंकल खन्ना और काजोल के शो 'टू मच' में कहा था कि उनका क्रश इंडस्ट्री से बाहर का है। कबीर यूके बेस्ड बिजनेसमैन हैं, जिन्होंने इंग्लैंड में स्कूलिंग की है। वे वर्ल्डवाइड एविएशन एंड टूरिज्म लिमिटेड के फाउंडर हैं और साउथॉल ट्रैवल के मालिक कुलजिंदर बहिया के बेटे हैं। वे एमएस धोनी के भी करीबी हैं। कृति सेनन, शाहिद कपूर और रश्मिका मंदाना के साथ फिल्म 'कॉकटेल 2' में नजर आएंगी। फिल्म की शूटिंग हाल ही में पूरी हुई है। लोग मूवी को देखने के लिए बेकरार है।

Kumar Sarash
कुमार सरसauthor

कुमार सरस टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में एंटरटेनमेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। उनकी लेखन शैली सरल, स्पष्ट और रोचक है, जो पाठकों को तुरंत जोड़ लेती है। कुमार सरस को बॉलीवुड, टीवी और OTT की ट्रेंडिंग खबरों पर काम करने में खास रुचि है। अब तक उन्होंने 2,500 से अधिक आर्टिकल्स लिखे हैं, जिनमें ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव अपडेट्स और एंटरटेनमेंट फीचर्स शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article