शादीशुदा हैं सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल? 23 जून को बॉलीवुड सेलेब्स के लिए होस्ट करेंगे शानदार पार्टी!

Is Sonakshi Sinha and Zaheer Iqbal already Married: जूम से जुड़े एक सूत्र ने अहम जानकारी देते हुए बताया कि सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल पहले ही अपनी शादी रजिस्टर करा चुके हैं। हालांकि इन खबरों पर अभी तक सोनाक्षी और इकबाल की ओर से कोई रिएक्शन सामने नहीं आया है।

Is Sonakshi Sinha and Zaheer Iqbal already Married: बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा (Sonakshi Sinha) और जहीर इकबाल की शादी की अफवाहें बीते कई दिनों से सुर्खियों में हैं। इस कपल को लेकर ताजा अपडेट यह है कि सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल (Zaheer Iqbal) पहले ही अपनी शादी की रजिस्टर्ड करा चुके हैं। इतना ही नहीं ये कपल 23 जून के दिन बॉलीवुड सेलेब्स के लिए पार्टी होस्ट करेगा। सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल ने इस बारे में अभी तक कोई ऑफिशियल अनाउंसमेंट नहीं की है। जूम की रिपोर्ट के अनुसार सोनाक्षी और जहीर इकबाल पहले ही अपनी शादी को रजिस्टर करा चुके हैं।

Sonakshi Sinha and Zaheer Iqbal

जूम को एक करीबी सूत्र ने बताया, 'मुझे 23 जून की शाम को सोनाक्षी और जहीर के सेलिब्रेशन में शामिल होने का न्योता मिला है। लेकिन शादी का कोई जिक्र नहीं है। जहां तक मुझे पता है वे पहले ही एक रजिस्टर्ड मैरिज कर चुके हैं। ऐसा भी हो सकता है कि वो 23 दिन के दिन भी शादी रजिस्टर करें। यह कोई विस्तृत शादी नहीं होगी, सिर्फ एक पार्टी होगी।'

End of Feed