Alia Bhatt on Kalki 2898 AD Trailer: साउथ के सुपरस्टार प्रभास (Prabhas), अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) और दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) की फिल्म 'कल्कि 2898 एडी (Kalki 2898 AD)' रिलीज से पहले काफी चर्चा में बनी हुई है। अभी हाल ही में दीपिका पादुकोण की फिल्म का धांसू ट्रेलर रिलीज हुआ है। 'कल्कि 2898 एडी' के ट्रेलर को लोग काफी पसंद कर रहे हैं। अब आम लोगों के बाद बॉलीवुड स्टार्स भी 'कल्कि 2898 एडी' के ट्रेलर की तारीफ करते नजर आ रहे हैं। इसी कड़ी में अब बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट का नाम भी जुड़ गया है। आलिया भट्ट ने 'कल्कि 2898 एडी' के ट्रेलर की तारीफ करते हुए ये बात कही है।
आलिया भट्ट ने की 'कल्कि 2898 एडी' के ट्रेलर की तारीफ
प्रभास और दीपिका पादुकोण की फिल्म 'कल्कि 2898 एडी' बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाने को तैयार है। 'कल्कि 2898 एडी' की रिलीज से पहले मेकर्स ने फिल्म का ट्रेलर फैंस के सामने रख दिया है। 'कल्कि 2898 एडी' की ट्रेलर को देखने के बाद लोग इसकी जकमर तारीफ कर रहे हैं। किसी को अमिताभ बच्चन का लुक पसंद आ रहा है, तो कोई प्रभास के अंदाज पर फिदा हो गया। अब इन सब के बीच आलिया भट्ट ने 'कल्कि 2898 एडी' का ट्रेलर देखने के बाद जमकर तारीफ की है। आलिया भट्ट ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर 'कल्कि 2898 एडी' का ट्रेलर शेयर किया है और लिखा 'दिस लुक्स अनरियल'। इसके साथ-साथ आलिया भट्ट ने फिल्म के सभी स्टार्स को टैग भी किया है।

Alia Bhatt on Kalki 2898 AD Trailer
कब रिलीज होगी 'कल्कि 2898 एडी'
'कल्कि 2898 एडी' के ट्रेलर के बाद अब फैंस को फिल्म की रिलीज डेट का इंतजार कर रहे हैं। प्रभास, अमिताभ बच्चन और दीपिका पादुकोण की फिल्म 'कल्कि 2898 एडी' 27 जून को बड़े पर्दे पर रिलीज होने वाली है। इस फिल्म में प्रभास, अमिताभ बच्चन और दीपिका पादुकोण के साथ-साथ दिशा पाटनी भी धमाल मचाती दिखाई देंगी।
