मां बनने वाली हैं अरबाज खान की बेगम शूरा खान? सलमान खान ईद पार्टी में मिला हिंट

  • Authored by: अभय
  • Updated Apr 1, 2025, 05:23 PM IST

Sshura Khan Pregnancy: सलमान खान की ईद पार्टी से अरबाज खान और उनकी पत्नी शूरा खान का एक वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो के सामने आने के बाद से अरबाज खान की बेगम की प्रेगनेंसी को लेकर खबरें सामने आ रही हैं। तो चलिए जानते आखिर सच क्या है...

Sshura Khan Pregnancy: बॉलीवुड के सुपरस्टार सलमान खान की ईद पार्टी से जुड़ी एक के बाद एक फोटोज और वीडियो सामने आ रही हैं। सलमान खान की ईद पार्टी में बॉलीवुड के कई बड़े स्टार्स नजर आए। लेकिन सबका ध्यान शूरा खान और अरबाज खान की जोड़ी ने अपनी तरफ खींच लिया। शूरा खान और अरबाज खान ने ईद पार्टी में एक दूजे का हाथ पकड़कर एंट्री मारी। इस दौरान अरबाज खान अपनी पत्नी को पैप्स से बचाते हुए नजर आए। जिसके बाद से शूरा खान की प्रेगनेंसी को लेकर खबरें सामने आ गईं। तो चलिए जानते हैं इसके पीछे का सच।

Sshura Khan Pregnancy

चाचा बनने वाले हैं सलमान खान

सलमान खान की ईद पार्टी से अरबाज खान और उनकी दूसरी पत्नी शूरा खान का एक वीडियो सामने आ रहा है। इस वीडियो के सामने आने के बाद से शूरा खान की प्रेगनेंसी को लेकर चर्चा हो रही है। इसकी कई अलग-अलग वजह बताई जा रही हैं। पहली वजह शूरा खान का पैप्स को पोज देने के लिए न रुकना। ईद पार्टी में जैसे ही अरबाज खान और शूरा खान एंट्री करते हैं तो एक्टर ने अपनी पत्नी को अंदर भेजा और अकेले पोज दिए। इसके बाद इवेंट में शूरा खान के शरारा सूट के नीचे शूज पहनने से भी उनकी प्रेगनेंसी की अफवाह को हवा मिल रही है। फिलहाल, प्रेगनेंसी की खबर महज एक अफवाह ही लगती है, क्योंकि कपल ने चुप्पी साध रखी है। फैंस अब उनके अगले कदम का इंतजार कर रहे हैं कि क्या सच में कोई खुशखबरी आने वाली है या यह बस एक गॉसिप है।

End of Feed