बॉलीवुड

Rajkummar Rao के साथ होगी Vikramaditya Motwane की स्पोर्ट्स बायोपिक !! सालों पहले 'ट्रैप्ड' में किया था काम

Rajkummar Rao Next With Vikramaditya Motwane: निर्माता-निर्देशक विक्रमादित्य मोटवानी (Vikramaditya Motwane) ने हाल ही में इस बात की पुष्टि करते हुए बताया कि उनकी अगली फिल्म एक स्पोर्ट्स बायोपिक होगी। अब इस बायोपिक के लिए विक्रमादित्य मोटवानी ने बॉलीवुड के एक टैलेंटेड एक्टर राजकुमार राव (Rajkummar Rao) संग बात की है।

Image

Rajkummar Rao Next With Vikramaditya Motwane

Rajkummar Rao Next With Vikramaditya Motwane: बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री के मशहूर निर्माता-निर्देशक विक्रमादित्य मोटवानी (Vikramaditya Motwane) ने कन्फर्म करते हुए कहा था कि उनकी नेक्स्ट मूवी एक स्पोर्ट्स बायोपिक होगी। वो एक एथलीट के जीवन पर आधारित एक फिल्म बनाने की प्लानिंग कर रहे हैं। विक्रमादित्य मोटवानी ने जब इस स्पोर्ट्स बायोपिक की घोषणा की थी, तभी से फैन्स यह जानने के लिए बेताब थे कि इस मूवी में लीड हीरो कौन नजर आएगा। एक मीडिया रिपोर्ट के अनुसार विक्रमादित्य इस प्रोजेक्ट में लीड एक्टर को चुन लिया है।

राजकुमार राव संग बनेगी विक्रमादित्य मोटवानी की जोड़ी?

मिड-डे की रिपोर्ट के अनुसार विक्रमादित्य मोटवानी (Vikramaditya Motwane) अपनी इस स्पोर्ट्स बायोपिक के लिए बॉलीवुड अभिनेता राजकुमार राव से बातचीत कर रहे हैं। अगर चीजें ठीक रहती हैं तो राजकुमार राव और विक्रमादित्य मोटवानी को एक फिर किसी मूवी के लिए साथ आएगी। इस फिल्म के शूट को भी 2 महीनों के अंदर खत्म कर लिया जाएगा। सुनने में आ रहा है कि राजकुमार राव को फिल्म का आईडिया पसंद आया है। फिलहाल फिल्म की स्क्रिप्ट राइटिंग स्टेज में है।

विक्रमादित्य मोटवानी और राजकुमार राव पहले भी 2017 की फिल्म 'ट्रैप्ड' में काम कर चुके हैं। वर्कफ्रंट की बात करें तो राजकुमार राव को आखिरी बार तृप्ति डिमरी के साथ फिल्म 'विक्की विद्या का वो वाला वीडियो' में देखा गया था। राजकुमार राव की आने वाली फिल्म 'भूल चुक माफ' का टीजर मेकर्स ने कुछ दिनों पहले ही जारी किया है। इस मूवी में राजकुमार राव की जोड़ी वामिका गब्बी के साथ नजर आएंगी। फिल्म 9 मई के दिन सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इन फिल्मों के अलावा राजकुमार राव के पास सान्या मल्होत्रा के साथ 'टोस्टर' भी है, जिसे नेटफ्लिक्स पर रिलीज किया जाएगा।

Lalit Kumar
ललित कुमार author

ललित कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम में बतौर राइटर जुड़े हैं। पत्रकारिता में डिप्लोमा करने के बाद ललित ने एंटरटेनमेंट बीट में अपना करियर शुरू किया और बॉलीवुड, टीवी, वेब सीरीज और सेलेब्रिटी लाइफ से जुड़ी खबरों की गहरी समझ विकसित की। मीडिया में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले ललित एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के ट्रेंड्स, ब्रेकिंग अपडेट्स, फिल्म/वेब सीरीज कवरेज को यूजर-फ्रेंडली अंदाज में पेश करने में माहिर हैं और अबतक 13,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article