Kartik to work with Fukrey director: कार्तिक आर्यन (Kartik Aaryan) और करण जौहर (Karan Johar) की दोस्ताना 2 (Dostana 2) के समय काफी अनबन हो गई थी। इस लड़ाई के बाद करण जौहर पर ये आरोप तक लगे थे कि वो कार्तिक आर्यन का करियर खत्म करने की प्लानिंग कर रहे हैं लेकिन पिछले कुछ समय में इन दोनों के रिश्ते काफी बदले हैं। दोस्ताना 2 की खट्टी यादें भुलाकर कार्तिक आर्यन और करण जौहर ने तू मेरी मैं तेरा, मैं तेरा तू मेरी नाम की फिल्म का ऐलान किया, जिसमें अनन्या पांडे अहम किरदार में दिखेंगी। तू मेरी मैं तेरा, मैं तेरा तू मेरी के बाद कार्तिक आर्यन और करण जौहर एक और फिल्म के लिए हाथ मिलाने जा रहे हैं, जिसका डायरेक्शन फुकरे फेम मृगदीप सिंह लांबा करेंगे।
मृगदीप सिंह लांबा की कॉमेडी फिल्म में दिखेंगे कार्तिक आर्यन
पिंकविला की ताजा खबर की मानें तो मृगदीप सिंह लांबा काफी समय से एक कॉमेडी फिल्म पर काम कर रहे थे। उन्होंने इस कॉमेडी फिल्म का आइडिया करण जौहर को सुनाया, जिन्हें ये काफी पसंद आया। मृगदीप सिंह लांबा ने इस कहानी को तीन भागों में बनाने का प्लान बनाया है, जिसके लिए उन्होंने कार्तिक आर्यन से बात की है।
सूत्र ने अपनी बात को आगे बढ़ाते हुए कहा है, 'कार्तिक और मृगदीप सिंह लांबा की ये फिल्म केवल एक कॉमेडी ड्रामा नहीं है बल्कि मेकर्स इसकी कहानी में कुछ ऐसी चीजें दिखाएंगे, जो अब तक दर्शकों ने किसी मूवी में नहीं देखी हैं। फिल्म के विजुअल्स बहुत ही कमाल के होंगे और इसे बहुत बड़े स्तर पर शूट किया जाएगा। अभी मृगदीप सिंह लांबा की ये फिल्म प्री-प्रोडक्शन स्टेज पर है, जिसकी शूटिंग सितम्बर 2025 से शुरू होगी।
अगर कार्तिक आर्यन की प्रोफेशनल लाइफ की बात करें तो वो इन दिनों आशिकी 3 की शूटिंग में बिजी हैं, जिसके सेट से कई सारी वीडियोज वायरल हो चुकी हैं। एक वीडियो में कार्तिक गिटार से एक व्यक्ति को मारते दिखे थे, जिसके बाद से ही दर्शक आशिकी 3 के लिए एक्साइटेड हो गए हैं। इस फिल्म में वो श्रीलीला के साथ नजर आएंगे।
