Arbaaz Khan on Salim Khan's Second Marriage: बॉलीवुड की दिग्गज लेखक जोड़ी सलीम-जावेद की डॉक्यूमेंट्री-सीरीज का प्रीमियर प्राइम वीडियो पर शुरू हो गया है। एंग्री यंग मेन के तीसरे एपिसोड में, खान परिवार ने बताया कि कैसे सलीम खान ने उन्हें हेलेन जो कि उनकी दूसरी पत्नी है, उनके बारे में जानकारी देने के लिए बैठाया और कैसे सलमा खान, सलीम की पहली पत्नी ने कभी भी अपने बच्चों को उनके खिलाफ कुछ भी गलत सोचने के लिए इन्फ्लुएंस नहीं किया। अरबाज खान ने खुलकर सलीम खान की दूसरी शादी को लेकर बात की है, और बताया कि उस समय घर पर कैसा माहौल था। यकीनन सलमा खान के लिए हेलन के बारे में खबर सुनन बिल्कुल भी आसान नहीं था। बावजूद इसके उन्होंने अपने बच्चों को पिता के खिलाफ नहीं भड़काया और अपने परिवार को एक साथ रखने कोशिश भी की। यहां अरबाज के इस बयान पर एक नजर डालते हैं।
Arbaaz talks about Salim khan and Helen's Second Marriage
यह भी पढ़ें- Stree 2 के बाद अब कार्तिक आर्यन की भूल भुलैया 3 में भी नजर आएगा Akshay Kumar का कैमियो? एक्टर ने तोड़ी चुप्पी
अरबाज खान ने खुलासा किया कि कैसे उनकी मां सलमा खान ने कभी हेलेन या सलीम के बारे में बुरा नहीं कहा। अरबाज ने कहा, 'मेरी मां ने कभी भी हमें अपने पिता के खिलाफ कुछ भी सोचने या कहने के लिए नहीं भड़काया। उनकी अपनी परेशानियां थीं, लेकिन उन्होंने हमें कभी यह सोचने पर मजबूर नहीं किया कि 'तुम्हारे पिता ऐसे हैं,' या, 'वह क्या कर रहे हैं।' कभी नहीं।'
अरबाज ने शेयर किया कि सभी बच्चे हेलेन को 'आंटी' कहकर बुलाते हैं क्योंकि जब वह पहली बार उनकी लाइफ में आई थी तो वे उन्हें यही कहकर बुलाते थे। 'हालाँकि हम उन्हें एक मां के रूप में मानते हैं, हम उन्हें हेलेन आंटी कहते हैं। वह हमारी जिंदगी का हिस्सा हैं,' अरबाज ने कहा कि बच्चों से ज्यादा, यह सलमा खान हैं जो कोशिश करती हैं कि हेलेन को अकेला ना फील हो।'
