अरबाज खान ने कंफर्म की शूरा खान की प्रेग्नेंसी, कहा-"मेरे लिए फिर से एक नया एहसास है..."

Arbaaz khan confirmed sshura pregnancy: अरबाज खान ने हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान शूरा खान की प्रेग्नेंसी कंफर्म की है। बीते कुछ समय से कपल का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसे देखन के बाद फैंस कयास लगा रहे थे कि शूरा जल्द ही मां बनने वाली है, लेकिन अब एक्टर ने इस खबर पर पुष्टी दे दी है। आइए जानते हैं कि एक्टर ने और क्या कहा है।

Arbaaz khan confirmed sshura pregnancy: अरबाज खान (Arbaaz Khan) और शूरा खान (Sshura Khan) के शादी के बाद पहली बार पेरेंट्स बनने की खबरें जोरों पर हैं। अब अरबाज खान ने इस खबर को कंफर्म कर दिया है। लंबे समय से कपल को साथ में स्पॉट किया जाता था, जिसके बाद से फैंस कयास लगाते थे कि शूरा खान प्रेग्नेंट है। अब इन अफवाहों पर अरबाज खान ने पुष्टी कर दी है।

Arbaaz Khan confirmed Sshura Khan

Arbaaz Khan confirmed Sshura Khan

हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान एक्टर ने कहा-"मैं हमेशा कुछ ऐसा करने की तलाश में रहता हूं, जो थोड़ा चुनौतीपूर्ण हो। कभी-कभी जो मैंने पहले किया है उससे थोड़ा अलग हो।" दूसरी बार प्यार होने पर एक्टर ने कहा-"अगर आप एक बार प्यार में पड़ जाते हैं, तो आप फिर से प्यार में पड़ सकते हैं, क्योंकि आपके अंदर प्यार है। तो आप प्यार देते रह सकते हैं। किसी चीज या किसी व्यक्ति से प्यार करना कभी भी समस्या नहीं होती। किसी से नफरत करना और गलत काम करना एक समस्या है।"

End of Feed