बॉलीवुड इंडस्ट्री के काले कच्चे-चिट्ठों का एपी ढिल्लों ने किया पर्दाफाश, कहा, 'फायदा उठाना चाहते हैं...'

AP Dhillon Shocking Claim: पंजाबी सिंगर एपी ढिल्लों ने ऐसा खुलासा किया बॉलीवुड को लेकर जिसे सुनकर आप सन्न रह जाएंगे। सिंगर ने खुलासा किया कि आखिर इतने ऑफर के बाद भी वो बॉलीवुड के लिए काम क्यूं नहीं कर रहे। टाइम्स नाउ नवभारत की इस रिपोर्ट में पढ़िए क्या है ये पूरी खबर।

AP Dhillon Shocking Claim: दुनिया भर में अपनी आवाज से लोगों को दीवाना बना चुके एपी ढिल्लों आज किसी की पहचान के मोहताज नहीं है। देश से लेकर विदेश एपी ने अपने गानों से कई रिकार्ड तोड़ डाले। ब्राउन मुंडे, थोड़ी सी दारू ऐसे तमाम गाने एपी ने फैंस को दिए ताकि वो इसमें मगन हो जाएं। अब हाल ही में एपी ने बताया कि आखिर क्यूं उन्होंने बॉलीवुड में काम करने से मना कर दिया। हर कोई पंजाबी इंडस्ट्री सिंगर बॉलीवुड में अपने गानों से धाक जमा रहा है लेकिन एपी ने ऐसे ऑफर रिजेक्ट क्यूं किये जानिए टाइम्स नाउ नवभारत की इस रिपोर्ट में।

AP Dhillon

Image Source; Instagram

एसएमटीवी यूट्यूब चैनल से खास बातचीत करते हुए एपी ढिल्लों (AP Dhillon) ने खुलासा करते हुए बताया कि मैं आपको बताता हूँ कि मैंने अब तक कोई बॉलीवुड गाना क्यों नहीं किया, ऐसा इसलिए है क्योंकि मुझे अपने लोगों की परवाह है। ये बॉलीवुड की बात नहीं है, मेरी कम्युनिटी के लिए एक मिसाल कायम करने की बात है। मैंने उनसे कहा कि मुझे गाना करने में खुशी होगी, लेकिन पहले उन्हें अपने बिजनेस करने का तरीका बदलें। जैसे कि जब कोई पंजाबी सिंगर किसी बॉलीवुड फिल्म के लिए गाना देता है, तो निर्माता का सब कुछ ट्रैक, रीमिक्स के राइट होते है। वो लोग अपने फायदे के लिए गाने और आर्टिस्ट का शोषण करते हैं। मैंने मना कर दिया। कुछ बड़े कलाकार अपनी मूवी में मेरा गाना चाहते थे। मैंने गाना बनाया बल्कि हमने सीन की प्लानिंग कर ली थी लेकिन वो इसके राइट्स अपने पास रखना चाहते थे। ये सही नहीं है जिसके चलते मैंने उनसे कहा कि वो ये चीज बदले वरना काम नहीं कर सकता।

End of Feed