Kartik Aaryan and Shraddha Kapoor in Chandu Champion: बॉलीवुड एक्टर कार्तिक आर्यन (Kartik Aaryan) कई धमाकेदार फिल्मों में नजर आने वाले हैं। साल 2023 के बाद अब साल 2024 में भी बड़े पर्दे पर कार्तिक की कई फिल्में धमाका करने वाली हैं। कबीर खान की मूवी चंदू चैम्पियन (Chandu Champion) में भी कार्तिक आर्यन नजर आने वाले हैं, जिसकी आधिकारिक घोषणा हाल ही में हो गई है। फिल्म को साजिद नाडियाडवाला प्रोड्यूस कर रहे हैं वहीं इसका निर्देशन कबीर खान द्वारा किया जाने वाला है, जो 'बजरंगी भाईजान' और '83' जैसी जबरदस्त फिल्मों का निर्देशन कर चुके हैं। अब खबर सामने आ रही है कि फिल्म के लिए लीड एक्ट्रेस के नाम पर भी मुहर लग गई हैं। फिल्म चंदू चैम्पियन में कार्तिक आर्यन और श्रद्धा कपूर की जोड़ी बड़े पर्दे पर पहली बार नजर आने वाली है। आइए इस अपडेट पर एक नजर डालते हैं।
श्रद्धा कपूर होंगी लीड एक्ट्रेस?
बॉलीवुड हंगामा की एक रिपोर्ट के अनुसार चंदू चैम्पियन के मेकर्स ने फिल्म में एक्ट्रेस के लीड रोल के लिए श्रद्धा कपूर को कॉन्टैक्ट किया है। एक्ट्रेस ने फिल्म की स्क्रिप्ट पर नजर डालती हैं, रिपोर्ट के अनुसार कार्तिक संग फिल्म करने के लिए श्रद्धा ने भी इंट्रस्ट दिखाया है। हालांकि चंदू चैम्पियम में श्रद्धा कपूर की एंट्री को लेकर फिल्म के मेकर्स की तरह से कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है। सोशल मीडिया पर भी यह खबर हवा की तरह फैलने लगी है। फैंस श्रद्धा कपूर और कार्तिक आर्यन की जोड़ी का बड़े पर्दे पर देखने के लिए काफी एक्साइटेड नजर आ रहे हैं।
बता दें कि फिल्म 14 जून 2024 को बड़े पर्दे पर रिलीज होने वाली है। ईद 2024 पर अब कार्तिक आर्यन का जलवा देखने को मिलने वाला है। फिल्म में कार्तिक और श्रद्धा की जोड़ी पहली बार नजर आने वाली हैं। फिल्हाल मेकर्स श्रद्धा कपूर की डेट्स मिलने का इंतजार कर रहे हैं।
